Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

छिंदवाड़ा जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

: नरसिंहपुर,कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 4 में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

Aditi News Team

Wed, Jul 30, 2025
नरसिंहपुर अदिति न्यूज सतीश लमानिया 

कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 4 में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के द्वारा मानसून सत्र में, वर्षा प्रारंभ होते ही 15 जून से जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना आगामी आदेश तक की है। यह बाढ़ नियंत्रण कक्ष जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 04 (कंट्रोल रूम) में की गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध टेलीफोन नंबर 1077 के माध्यम से प्राप्त होने वाली जानकारी को बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध टेलीफोन नंबर 07792- 233552 पर अवगत कराएंगे।

      जारी आदेश के अनुसार सहायक अधीक्षक भू- अभिलेख श्री गिरीश धुलेकर को बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी एवं प्रभारी सहायक अधीक्षक भू- अभिलेख नरसिंहपुर श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। मानसून सत्र 2025 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की भी ड्यूटी शिफ्टों में लगाई गई है।

      जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के भृत्य श्री यज्ञ नारायण चौधरी व प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरपानी जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर के भृत्य श्री आशीष पंद्रे को, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौड़िया के भृत्य श्री ब्रजेश कुमार चौधरी को व कार्यपालन यंत्री रानी अवंती बाई लोधी नहर संभाग डिस्नेट डिवीजन बरगी नरसिंहपुर के भृत्य श्री विकास अहिरवार को और रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रानी अवंती बाई लोधी नहर संभाग डिस्नेट डिवीजन बरगी नरसिंहपुर के भृत्य श्री हीरेन्द्र साहू व भृत्य शेख जुम्मन को नियुक्त किया है।

      इसी तरह बाढ़ नियंत्रण कक्ष में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्या अधीक्षक भू- अभिलेख नरसिंहपुर के चेनमेन श्री सुरेन्द्र श्रीवास्तव को, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक भृत्य श्री नारायण पटैल को और रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक भृत्य श्री चंद्रेश तिवारी को रिजर्व में रखा गया है।

      कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त समस्त कर्मचारी अपनी उपस्थिति प्रभारी अधिकारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष को तत्काल देंगे एवं उनके निर्देशन में कार्य करेंगे। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध टेलीफोन नंबर 1077 के माध्यम से प्राप्त होने वाली जानकारी को बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध टेलीफोन नंबर 07792- 233552 पर अवगत करावेंगे। सभी कर्मचारी समय से उपस्थित होकर पंजी में हस्ताक्षर करेंगे। हस्ताक्षर उपरांत कार्यालय में अनुपस्थित पाए जाने पर उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। बिना अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे। सभी कर्मचारी सम्पर्क स्थापित किए जाने के लिए अपने मोबाइल नंबर उपस्थिति पंजी में नाम, पता सहित दर्ज करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें