Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त। • गिरफ्तार आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त

: कलेक्टर श्रीमती पटले की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Fri, Aug 22, 2025
कलेक्टर श्रीमती पटले की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित की गई। यह बैठक 27 अगस्त को गणेश उत्सव एवं 5 सितम्बर को ईद- मिलादुन्नवीं का त्यौहार जिले में शांतिपूर्वक मनाए जाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।   बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, नगर पालिका अध्यक्ष नरसिंहपुर श्री नीरज दुबे, पूर्व नपा अध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, श्री किशन गुप्ता, पं. मैथिलीशरण तिवारी, श्री लाल साहब जाट, श्री दिनेश दुबे, मो. नईम खान, श्री गुड्डू मालगुजार, श्री इंद्रपाल सिंह, श्रीमती निशा सोनी, श्री शिव कुमार सिंह राजपूत, श्री विनय कुमार, समिति के अन्य सदस्य व अधिकारी मौजूद थे।   बैठक में कहा गया कि 27 अगस्त से जिले में गणेश उत्सव का त्यौहार मनाया जावेगा, जिसमें गणेश प्रतिमाएं स्थापित होंगी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्धारित स्थान पर ही गणेश प्रतिमाओं की स्थापना एवं पंडाल वाटरप्रूफ ही लगाए जावे। गणेश प्रतिमा विद्युत लाइन के नीचे न रखी जावे और ना ही ऐसे स्थान पर न रखी जावे, जिससे आवागमन बाधित हो। विधिवत अनुमति लेकर ही पंडालों को विद्युत कनेक्शन दिया जावे। इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे कि बाजार में पीपीओ से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की बिक्री न हो, गणेश प्रतिमाएं सिर्फ मिट्टी की ही हो। पंडालों को रात्रि में खाली न छोड़ा जावे, मंडल के किसी एक सदस्य को रात्रि में विश्राम के लिए रखा जावे। सजावट के समय विद्युत संबंधी सावधानियां रखी जावे, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित न हो सके। क्रास सजावट लाईट नही लगाई जावे। पंडालों में वाद्ययंत्र/ लाउड स्पीकर बजाने के संबंध में शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन किया जाना आवश्यक होगा। नियमानुसार अनुमति लेने के उपरांत ही निर्धारित गति से लाउड स्पीकर बजाए जावे एवं आपत्तिजनक गीत/ संगीत न बजाए जावें।   बैठक में कलेक्टर ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि जिले में गणेश उत्सव के दौरान विद्युत आपूर्ति बनाए रखेंगे एवं पंडालों के आवेदन के अनुसार तत्काल कनेक्शन प्रदाय कराएंगे। कार्यपालन यंत्री व मुख्य नगर पालिका अधिकारी बारिश के दौरान शहर में हुए गड्डों का समतलीकरण कराएंगे। उन्होंने पुलिस एवं परिवहन अधिकारी को यातायात व्यवस्था एवं रात्रि के समय आपराधिक प्रवृत्तियों के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। गणेश उत्सव के दौरान पंडालों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के पूर्व इसकी सूचना मंडलों द्वारा अपने संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी/ थानों में देना अनिवार्य होगा।   कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पूर्व वर्ष की भांति गणेश उत्सव के अवसर पर अपने- अपने क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की डयूटी लगाई जाना सुनिश्चित करेंगे। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के अवसर पर नर्मदा तटों/ निर्धारित स्थान पर बनाये गए कुंडों में ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाये। इसके अलावा नर्मदा तटों/कुंडों पर आवश्यकतानुसार कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की डयूटी लगाई जावे। स्वास्थ्य विभाग गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के अवसर पर जिले में समस्त आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था की पूर्ति के लिए एक- एक दल गठित कर जिले में स्थित नर्मदा नदी के तटों/ नदियों/ तालाबों के किनारों पर बनाए गए कुंडों पर डॉक्टर मय एम्बूलेंस एवं आवश्यक उपचार सामग्री के साथ उपस्थित रहने एवं जिला मुख्यालय पर ओपीडी में पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ ड्यूटी लगाई जावे। डिस्ट्रिक्ट होम गार्ड विसर्जन स्थानों पर तैराकों की ड्यूटी लगाएं। गणेश उत्सव/ विसर्जन जुलूस के दौरान चल रहे अखाड़ों आदि में आग्नेय शस्त्र एवं धारदार हथियारों को लेकर चलना प्रतिबंधित रहेगा।   कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ईद- मिलादुन्नवीं के त्यौहार पर जिले में जिन स्थानों से जुलूस निकलेंगे वहां पर कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी पुलिस बल के साथ लगाई जावे। आपराधिक प्रवृत्तियों के व्यक्तियों पर सतत् निगरानी रखी जावे। मस्जिदों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दण्डधिकारियों की ड्यूटी आवश्यकतानुसार लगाएं। मस्जिदों के आसपास पर्याप्त साफ- सफाई की व्यवस्था कराएं। ईद- मिलादुन्नवीं के अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा मस्जिदों में नमाज अदा की जावेगी, जिले की मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई एवं लाईट की व्यवस्था रखी जावें।

Tags :

जरूरी खबरें