: पहलगाम हत्याकांड पर काली पट्टी बांधकर शिक्षकों का जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन मप्र शिक्षक संघ नरसिंहपुर ने श्रद्धांजलि देकर आतंकी संगठनों को नेस्तनाबूद करने की रखी मांग
पहलगाम हत्याकांड पर काली पट्टी बांधकर शिक्षकों का जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन
मप्र शिक्षक संघ नरसिंहपुर ने श्रद्धांजलि देकर आतंकी संगठनों को नेस्तनाबूद करने की रखी मांग
नरसिंहपुर ।विगत दिवस जिला मुख्यालय स्थित डाइट परिसर नरसिंहपुर में माध्यमिक और प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठकों ने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला नरसिंहपुर के आह्वान पर पहलगाम जघन्य और नृशंस हत्याकांड के विरोध में काली पट्टी बांधकर कर्तव्य स्थल पर कार्य करते हुए विरोध कार्यक्रम की श्रृंखला में जिला स्तर आयोजन किया और सरकार से भारतीय समाज में सामाजिक सौहार्द और सद्भाव कायम रखने के उद्देश्य से आतंकी संगठनों आतंकी ठिकानों और आतंक के समर्थकों को नेस्तानाबूत करने कड़ाई से कानून व्यवस्था लागू करने की बात कही।साथ ही दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि देकर उपस्थित शिक्षक समूह ने भारत को विश्व की धर्मशाला मानकर कई दशकों से भारत की जनसांख्यिकी , जनसंख्या और जनगणना भौगोलिक दशा दिशा में परिवर्तन लाने लगे हुए रह रहे करोड़ों की संख्या में अवैध घुसपेठियों शरणार्थियों और म्यांमार बांग्लादेश और पाकिस्तान शरणार्थियों को तत्काल देश की सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्र की सीमाओं से बाहर करने की नीति पर क्रियान्वयन करने हेतु जोर दिया। ।मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश त्यागी जिला उपाध्यक्ष विनोद साहू जिला सहसचिव कमलेश श्रीवास्तव जिला कार्य समिति सदस्य राम प्रसाद उइके एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं एक सैकड़ा से अधिक शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता में पूर्व संभागीय सचिव डॉ सी एल कोष्टी और जिला उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर विनोद झारिया ललित मेहरा दीपक श्रीवास्तव अतुल शर्मा राजकुमार रानाडे नरेश मेहरा का विशेष सहयोग जिला स्तरीय विरोध कार्यक्रम सह बैठक के दौरान रही ।
शिक्षकों को दिया जाना चाहिए नॉन वैकेशनल कैडर
इसी दौरान शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाशों में लगातार साल दर साल हो रही कटौती को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षा विभाग की बेहतरी और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के उद्देश्य से प्रधान पाठकों और शिक्षकों के मध्य चर्चा से शिक्षा विभाग को नॉन वैकेशनल कैडर घोषित कर मध्य प्रदेश सरकार से प्रशासनिक नवाचार कर शिक्षा विभाग में शिक्षा शिक्षालयो शिक्षक हित में क्रांतिकारी पहल करने की बात निकलकर सामने आई। इस मुद्दे को एक बार पुनः शासन और विभाग के समक्ष रखने प्रदेश स्तर पर बात करने की बात मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के पदाधिकारीयो ने पुरजोर ढंग से कहीं। इस कदम से न केवल शिक्षकों के हित और अर्जिल अवकाश की पात्रता से लाभ होगा वहीं शिक्षा विभाग शिक्षको नियोजन सन्योजन ग्रीष्मकालीन समय में शिक्षा विभाग की पेंडेंसी निपटने और विद्यार्थी हित की योजना के क्रियान्वयन की पूर्ति करने में कर सकेगा।
Tags :