Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

आधे घंटे में मौके पर पहुंचा नगर पालिका अमला

गाडरवारा शहर के राजीव वार्ड में कोचर टाल के पीछे कबाड़ी की दुकान के पास की घटना

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मेगा साइंस प्रोजेक्ट FAIR के लिए महत्वपूर्ण उपकरण विकसित किया

संवाद योजना अंतर्गत विकासखंड चीचली में प्रस्फुटन शक्ति संचयन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

विनम्रता, पुरुषार्थ और सेवा से ही आत्मोन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है : निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज

: गाडरवारा रोटरी क्लब एवं पुलिस के संयुक्त प्रयास से नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान आरंभ किया गया

Aditi News Team

Fri, Jul 25, 2025
रोटरी क्लब एवं पुलिस थाना गाडरवारा के प्रयास से नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान आरंभ किया गया। https://youtu.be/W3EPkiNT8pI?si=NYjrfWBCt891gt1r 👆👆👆 *अदिति न्यूज aditinews.com 📲9630254100* गाडरवारा। नगर के हृदय स्थल झंडा चौक गाडरवारा में नशा मुक्ति अभियान जन जागरूकता के लिए शुरू किया गया। जिसमें सर्वप्रथम श्री गणेश भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान गाडरवारा एस.डी.ओ.पी रत्नेश मिश्रा एवं थाना प्रभारी विक्रम रजक व स्टाप व रोटरी क्लब के सदस्यों एवं डॉ. उमाशंकर दुबे जी के माध्यम से सभी उपस्थित मजदूर वर्ग एवं नगर वासियों को नशा से दुष्प्रभाव के लिए,एवं उसके रोकथाम के लिए बताया गया। क्लब के वरिष्ठ सदस्य मिनेंद्र डागा द्वारा बताया गया कि नशा मुक्ति अभियान को नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से पूरे पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र साहू ने सभी से नशा न करने की लिए अपील की इसी क्रम में नशा मुक्ति अभियान के चेयरमैन शुभम राजपूत ने नगर में आने वाले पखवाड़े के संबंध में जानकारी दी व नशा के दुष्प्रभाव को बताया। नीलेश साहू द्वारा बताया गया,कि क्लब हमेशा सामाजहित में मानव सेवा के कार्य करता है और आगे भी करता रहेगा। नशा से होने वाले दुष्परिणामों को बताते हुए उन्होंने कहा कि बहुत से परिवार इससे तबाह हो रहे हैं,और यह एक ऐसी बीमारी है जिससे गंभीर रोग उत्पन्न होते हैं विभिन्न स्थितियों में व्यक्ति की मृत्यु तक हो जाती है।इस कार्यक्रम में एस.डी.ओ.पी रत्नेश मिश्रा जी,थाना प्रभारी विक्रम रजक जी पूरे प्रशासनिक अमले के साथ अशोक राजपूत,मनोज वसा,संजय गुप्ता, रमाकांत गुप्ता,साकेत बड़ारेया,अक्षय जैन,प्रियंक सोनी एवं समस्त क्लब सदस्य गाडरवारा नगर के सम्माननीय नागरिक व मजदूर वर्ग उपस्थित रहा।

Tags :

जरूरी खबरें