Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने,

नगर की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 7:30 बजे संस्कार पैलेस में यादगार संध्या

आरोपी नाबालिग बच्ची को झूठ बोलकर स्कूल से बुलाकर जंगल ले गया जहां दुष्कर्म कर हत्या की ,नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा

7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल, शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

: नरसिंहपुर,नियमित साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी का लगा अंबार, मोहल्लेवासी परेशान इतवारा बाजार गंदगी से फ़ैल रही बीमारी, जिम्मेदार मौन

Aditi News Team

Sun, Aug 3, 2025
रिपोर्टर आशीष दुबे  नियमित साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी का लगा अंबार, मोहल्लेवासी परेशान इतवारा बाजार गंदगी से फ़ैल रही बीमारी, जिम्मेदार मौन नरसिंहपुर। सरकार की ओर से लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को अपने पास-पड़ोस में साफ-सफाई रखने के लिए जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शहर से गांव तक लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बावजूद सरकार का यह अभियान दम तोड़ता दिख रहा है। नगर ालिका नरसिहपुर के इतवारा बाजार स्थित में कचरों से भरा जाम पड़ा नाला एवं सड़क पर स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है। अधिकांश लोगों की समस्या एक जैसी सुनने को मिली। लोगों ने बताया कि नले एवं सड़क की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से हमेशा नाली जाम पडी रहती है। जमा कचरों से मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।वही इतवारा बाजार में दुकानदारों ने बताया कि यहां नियमित रूप से साफ सफाई नहीं होती है इस कारण यहां गदगी का का अंबार लगा रहता है।

Tags :

जरूरी खबरें