Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: गाडरवारा, कल महाशिवरात्रि पर्व पर डमरूघाटी मंदिर मेला के चलते गाडरवारा शहर की यातायात व्यवस्वथा एवं पार्किंग व्यवस्था कुछ इस प्रकार होगी तथा निम्न परिवर्तन मार्गो पर चले एवं परेशानी से बचे और सहयोग करें

Aditi News Team

Tue, Feb 25, 2025
महाशिवरात्रि पर्व पर डमरूघाटी मंदिर,मेला एवं गाडरवारा शहर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था कल दिनांक 26/02/2025 को महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर डमरू घाटी गाडरवारा में दर्शनार्थियों के आवागमन के मद्देनजर निम्न मार्गों में परिवर्तन किया गया है:- 1. नरसिंहपुर से साईखेड़ा पिपरिया तरफ जाने वाले टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहन नारगी कल्याणपुर-NTPC- गाडरवारा बाईपास होते हुए जाएंगे। 2. तेंदूखेड़ा से गाडरवारा शहर तरफ जाने वाले टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहन उदयपुरा- साईखेड़ा होते हुए जाएंगे। 3. तेंदूखेड़ा से करेली तरफ जाने वाले टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहन अट्ठाईसा पेट्रोल पंप से कौड़िया होते हुए जाएंगे। 4. तेंदूखेड़ा से नरसिंहपुर जाने वाली वहां राजमार्ग होते हुए जाएंगे। उक्त मार्गों पर भारी वाहन निषेध रहेंगे। ऑटो हेतु रूट:- 1. आमगाँव नाका से आने वाले ऑटो बोदरी चौराहे तक आ सकेंगे एवं सवारियां उतारकर और लेकर इन्ही पॉइंट्स से वापस जायेंगे 2. इसी प्रकार नगर की ओर से आने वाले ऑटो नये बस स्टैंड तक आ सकेंगे एवं वही से वापस जायेंगे । बोदरी चौराहे से महाकाल तिराहा एवं चुंगी नाका से महाकाल तिराहा तक ऑटो पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे । नगरजनों एवं ऑटो चालकों से स्टेशन से पलोटनगंज,राठी तिराहा,आमगाँव नाका से बोदरी चौराहे तक के रूट का उपयोग करने का अनुरोध किया जाता है । पार्किंग व्यवस्था:- 1. करेली की ओर से डमरूघाटी मेले मेँ आने वाले वाहनों हेतु बिजासेन माता मंदिर के पास एवं मजार के सामने पार्किंग व्यवस्था रहेगी। 2. तेंदूखेड़ा की ओर से डमरूघाटी मेले मे आने वाले वाहनों हेतु विट्ठल भवन के पास पार्किंग व्यवस्था रहेगी। 3. गाडरवारा की ओर से डमरूघाटी मेला आने वाले वाहनों हेतु ज्योति हॉस्पिटल के पीछे पार्किंग व्यवस्था रहेगी। दर्शनाभिलाषियों को शक्कर नदी में मुख्य पुल के दोनों तरफ निर्मित अस्थाई पुल पैदल आवागमन के लिए बनाए गए हैं।जिन पर वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा। शक्कर नदी पुल वाहनों हेतु पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मेला स्थल प्रतिबंधित क्षेत्र मे पाए जाने वाले भारी वाहन एवं चार पहिया वाहनो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जायेगी। संपूर्ण व्यवस्था में 100 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी तैनात रहेगे । 8 पुलिस मोबाइल द्वारा क्षेत्र मे लगातार patrolling की जाएगी। चोरों,असमाजिक तत्वों,मनचलो पर कार्यवाही के लिए सादी वर्दी में पुलिस बल तैनात रहेगा । 40 CCTV CAMARA से निगरानी रखी जाएगी ।

Tags :

जरूरी खबरें