Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

स्वामित्व योजना के काम के दबाव का विरोध

नरसिंहपुर में किसानों की सात मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन,

नगर के बीचों-बीच श्याम टाकीज के पीछे दाऊ के बाड़े, कुचबंदिया मोहल्ला में इस वर्ष आस्था का एक अलौकिक संगम देखने को मिलेगा

: सांईखेड़ा में सीवरेज लाइन के कार्य के चलते नगर की कई सड़क मिट्टी में तब्दील हो गई

Aditi News Team

Fri, Jan 3, 2025
रिपोर्टर कमलेश अवधिया  सांईखेड़ा में सीवरेज लाइन के कार्य के चलते नगर की कई सड़क मिट्टी में तब्दील हो गई नगर साईखेड़ा में करीब तीन चार वर्ष से सीवरेज लाइन का कार्य चल रहा है इस कारण नगर की कई सड़क मिट्टी में तब्दील हो गई है रोड बनने के बाद भी सीवरेज लाइन डालने वाले रोड को खत्म कर देते हैं ऐसी कई रोड है जो बन के तैयार हुई और कुछ दिनों ही दिनो के बाद सीवरेज लाइन वालों की मेहरबानी से जर्जर हो जाती है इसका उदाहरण स्टेट हाईवे से बंजारी माता जाने वाली रोड है जो पहले की रोड थी वह बर्बाद कर दी उसके बाद कुछ ही साल हुए होंगे नई रोड का निर्माण हुआ और अभी 10 ,15 दिन से इस रोड पर लाइन डाली जा रही है चैंबर बनाया जा रहा है रोड तो बिल्कुल खत्म हो चुकी है आप फोटो वीडियो में देख सकते हैं, यहां से लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है इसी रोड पर नदी के उस पार कई गांव के लोगों का आना-जाना रहता है इसी रास्ते से छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं जो कीचड़ में गिरकर कपड़े गंदे कर लेते हैं एवं यहीं से बंजारी मंदिर एवं शंकर जी को जल चढ़ाने महिलाएं प्रतिदिन निकलते हैं उनको इस दलदल से निकलने में परेशानी होती है आखिर नगर परिषद बनी बनाई सड़कों कों तोड़ने की अनुमति क्यों देता है अगर सड़कों को तोड़ते हैं तो फिर सड़क को पहले जैसा क्यों नहीं करते सड़क खोदने के बाद ऊपर मिट्टी डाल दी जाती है जिसमे दबाव नहीं हो पाता और बड़े वाहन निकलते हैं जिससे सड़क धसक जाती है वाहन फंस जाते हैं दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं।

Tags :

जरूरी खबरें