Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: गाडरवारा में कान फाडु तेज आवाज वाले जप्तशुदा 10 साइलेंसर बुलडोजर चलाकर किए गए नष्ट

Aditi News Team

Tue, Mar 18, 2025
पुलिस अधीक्षक,श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत कान फाडु तेज आवाज वाले जप्तशुदा 10 साइलेंसर बुलडोजर चलाकर किए गए नष्ट उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से अभिनव पहल करते हुये जिले के नगरीय एवं व्यस्तम क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है । अभियान का उद्देश्य यातायात बाधित करने वाले दुकानदार, हाथ ठेले एवं वाहन चालकों के विरुद्ध को समझाईस देना एवं समझाईस के उपरान्त सुधार न आने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है । साथ ही नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों को समझाइस देने के उपरान्त भी जिन वाहन चालकों में सुधार नहीं हुआ उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है । कान फाडु तेज आवाज वाले जप्तशुदा 10 साइलेंसर बुलडोजर चलाकर नष्ट किए गए नष्ट :- पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गाडरवारा एवं नरसिंहपुर यातायात पुलिस की संयुक्त टीम निरीक्षक विक्रम रजक,रक्षित निरीक्षक ममता तिवारी,सूबेदार नोवेन्द्र सिंह,सूबेदार लाखन बघेल,सहायक उप निरीक्षक सुरेश पटेल,प्रधान आरक्षक धनीराम,सुरेन्द्र पटैल,आरक्षक आजाद धुर्वे,सचिन,पुष्पराज,बालकिशन रघुवंशी,देवेन्द्र सोनवंशी,सैनिक विक्रांत के द्वारा कान फाडु तेज आवाज वाले साइलेंसर (दो पहिया वाहन) के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 10 बाइक्स (बुलेट) एवं कान फाडु सायलेंसर लगाने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए वाहनों से साइलेन्सर निकाले जाकर जप्त किए गए थे । जिन्हे आज दिनांक 18.03.2025 को छीपा तिराहा गाडरवारा पर बुल्डोजर के माध्यम से नष्ट कर आमजनों को संदेश दिया गया कि अपने वाहनों में तेज आबाज वाले सायलेंसरों का उपयोग न किया जावे इससे बीमार, स्कूली छात्र/छात्राओं एवं आमजनों को असुविधा का समना करता पड़ता है एवं दुर्घटना होने की सभावना बनी रहती है ।

Tags :

जरूरी खबरें