Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: आगर मालवा में हुआ दिव्यांगजनों की सुगम्य यात्रा का आयोजन

Aditi News Team

Sat, Mar 29, 2025
आगर मालवा में हुआ दिव्यांगजनों की सुगम्य यात्रा का आयोजन आगर मालवा, 29 मार्च।कलेक्टर श्री राघवेंद्रसिंह के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिले के दिव्यांगजनों को बाधारहित वातावरण एवं जिले में दिव्यांगजनों हेतु सुगम्यता से अवगत कराने के लिए सुगम्य यात्रा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के शाखा प्रभारी श्री निलेश झासिया द्वारा कलेक्टर कार्यालय में दिव्यांगजनों हेतु बनाए गए रैंप, रेलिंग एवं सुविधा हेतु लिफ्ट इत्यादि की जानकारी देते हुए भौतिक रूप से तीन पहिया वाहन द्वारा भ्रमण भी करवाया गया। आयोजन के दौरान जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती चेतना बैरागी द्वारा दिव्यागजनों हेतु पुनर्वास केंद्र में प्रदाय की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।इस अवसर पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारीगण श उपदेश भलावी,अरुण चौधरी, सज्जनसिंह परिहार,अनिल सोलंकी,राहुल नायक भी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें