Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

: एम.आई.एम.टी. विधि विभाग मे शिक्षण विमर्श सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Jun 2, 2025
एम.आई.एम.टी. विधि विभाग मे शिक्षण विमर्श सम्पन्न राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया, विषय चयन और छात्र-छात्राओं के समग्र व्यक्तित्व विकास की दिशा में शासन की महत्वपूर्ण योजना ’कॉलेज चलो अभियान ’ के उद्देश्य से एम आई एम टी कॉलेज नरसिंहपुर मे शैक्षणिक विमर्श 2025 की श्रंख्ला लगातार छात्र-छात्राओं को लाभान्वित कर रही है। इसी क्रम में विधि संकाय के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने जिले के अधिवक्ताओं  से मार्गदर्शन प्राप्त किया। विमर्श कार्यक्रम मे विषय विशेषज्ञ एड. भानू प्रकाश श्रीवास्तव, एड. प्रमोद दुबे, एड. सुलभ जैन, एड.विष्णु श्रीवास्तव,एवं एड. जया शर्मा ने विधि क्षेत्र में रोजगार हेतु सिविल, क्रिमिनल, रेवेन्यू, कम्पनी , कार्पोरेट, तथा विभिन्न फोरम अंतर्गत वकालत के अलावा कानूनी सलाहकार पत्रकारिता, पीएससी , यूपीएससी, सरकारी वकील ,विधि विश्लेषक, विधि शिक्षक, न्यायिक सेवाऐं , विधि आर्मी कोर, लीगल सर्विसेस, विधि शोधकर्ता एवं विधिक सेवा प्राधिकरण में छात्र-छात्राओं को भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित किया । आमंत्रित अधिवक्ता उमेश नेमा, प्रदीप पुरोहित, मनीष टुटेजा , सुधीर दुबे, राजेन्द्र शर्मा सहित जेल प्रशासन से अजय डेहरिया ने छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग हेतु महाविद्यालय द्वारा स्थापित विभागवार हेल्पडेस्क का भ्रमण किया । प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गर्ग ने महाविद्यालय की विकास यात्रा के 26 सफलतम् वर्ष पूर्ण होने पर अभिभावकों विभिन्न विद्यालयों एवं छात्र-छात्राओं को उनके सहयोग के प्रति आभार प्रगट करते हुए उनके सुझावों को आमंत्रित किया। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय द्वारा उक्त आयोजन म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के कालेज चलो अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है जिससे कोई भी छात्र-छात्रा प्रवेश से वंचित न रह जाए। कार्यक्रम का संचालन  डॉ. पराग नेमा एवं आभार श्रीमती आराधना दुबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. एसएन राव, श्रीमती अनीता रघुवंशी, डॉ. दीपिका शर्मा, जी डी उमरे एवं सुश्री विजेता सिधना सहित स्टाफ मेम्बर्स एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें