Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: भारी वाहनों से दुर्घटना रोकने के प्रयास जारी,ट्रांसपोटर्स एवं वाहन चालकों को दिया गया प्रशिक्षण

Aditi News Team

Thu, May 15, 2025
भारी वाहनों से दुर्घटना रोकने के प्रयास जारी,ट्रांसपोटर्स एवं वाहन चालकों को दिया गया प्रशिक्षण जिला अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं । इसी तारतम्य में फ्लाई ऐश एवं अन्य भारी वाहन से गंभीर दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिनांक 13/05/2025 को N.T.P.C. गाडरवारा में पुलिस एवं N.T.P.C. प्रबंधन के द्वारा फ्लाई ऐश परिवहन में संलग्न भारी वाहन के चालकों एवं ट्रांसपोटर्स को यातायात तथा सड़क सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया । तेजगति एवं नशा करके वाहन चलाते पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई । N.T.P.C. प्रबंधन को फ्लाई ऐश के भारी डम्पर/चालक हाई-वे तथा गाडरवारा नगर के आस-पास खड़े नहीं करने के संबंध में अवगत कराया गया । यातायात पुलिस द्वारा बायपास एवं आजाद ढाबा के आस-पास खड़े 06 भारी वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई । भविष्य में भी हाई-वे तथा गाडरवारा नगर के आस-पास अनावश्यक भारी वाहन की पार्किंग पाये जाने पर चालानी कार्यवाही की जावेगी ।

Tags :

जरूरी खबरें