Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त। • गिरफ्तार आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त

: समिति की 15वी वर्षगांठ पर किया फलवितरण एवं पौधारोपण साथ ही 15 अगस्त से प्रारंभ होगी निशुल्क अंग्रेजी कोचिंग क्लास

Aditi News Team

Wed, Aug 6, 2025
समिति की 15वी वर्षगांठ पर किया फलवितरण एवं पौधारोपण साथ ही 15 अगस्त से प्रारंभ होगी निशुल्क अंग्रेजी कोचिंग क्लास गाडरवारा,अदिति न्यूज सतीश लमानिया। वर्ष 2010 को महज एक फल वितरण के साथ प्रारंभ हुई संस्था आज अपने 15वे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। पीड़ित मानवता की सेवा के शहर की स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे बड़ी सौगात के रूप में शासकीय सिविल अस्पताल में ब्लड स्टोरेज की स्थापना में नींव के पत्थर के रूप में उभर कर आई समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति आज सेवा का पर्याय बन चुकी है। साथ ही शहर में पहली एंबुलेंस और शव वाहन सेवा प्रारंभ करना, 2012 में सार्वजनिक स्वच्छता अभियान का आगाज करना, मूक प्राणी की सेवा, पौधारोपण, अनेक रक्तदान शिविर का आयोजन कर अब तक करीब 1100 यूनिट रक्तदान कराना, नेत्र परीक्षण मोतियाबिंद आपरेशन शिविर एवं स्वास्थ्य परिक्षण शिविर के माध्यम से हजारों मरीजों का लाभान्ति कराना, साईं खिचड़ी प्रसादी का वितरण, नवरात्रि महोत्सव इत्यादि के साथ साथ महापुरुषों की जयंती, राष्ट्रीय पर्वों से लेकर युवाओं की क्षमता के प्रोत्साहन के कार्यों को लेकर न जाने इन 15 वर्षों में समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति ने कितने जनहित में समर्पित कार्यों को सफलता पूर्वक क्रियावंत किया है। वर्तमान में भी मासिक आयोजनों के साथ साथ ऑक्सीजन सलेंडर, व्हील चेयर, वॉकर की जरूरतमंदों को निःशुल्क सेवा प्रदान करते आ रहे है। संस्था ने इन वर्षों में बिना किसी शासन के अनुदान के सिर्फ सदस्यों के सहयोग अपनी एक विश्वसनीय छवि बनाई है। साथ ही श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति ने अपनी 15वीं वर्षगांठ पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों को उनके उत्तम स्वास्थ्य हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए फल का वितरण किया। साथ ही परिसर में पौधे का रोपण भी किया। एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 10वीं और 12वीं के शासकीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को समिति शिक्षा प्रमुख नवीन चौबे के मार्गदर्शन में निशुल्क अंग्रेजी कोचिंग क्लास के प्रस्ताव को पारित किया। जिसका शुभारंभ 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर किया जायेगा। इस अवसर पर समिति संस्थापक आशीष राय, अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया, सचिव बबलू कहार, रमाकांत गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, सुरेन्द्र पटेल, साकिर खान, चेतन विश्वकर्मा, अनमोल सोनी सदस्य उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें