Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: प्रसिद्ध कथावाचक विपिन बिहारी जी ने गैया, मैया और भैया के महत्व को बताया प्रवचन सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

Aditi News Team

Wed, Apr 9, 2025
प्रसिद्ध कथावाचक विपिन बिहारी जी ने गैया, मैया और भैया के महत्व को बताया प्रवचन सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता  पलोहा बड़ा। स्वयं सिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान जी की कृपा से ग्राम की श्री सीता राम गौशाला में आयोजित श्री राम महायज्ञ के कार्य क्रम मे पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित बिपिन बिहारी जी की ओजस्वी वाणी सुन श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। अपनी भाषा शैली एवं स्पष्ट वाणी के लिए विख्यात वक्ता संत श्री बिहारी जी ने आधुनिक शैली में आ रहे बदलाव और उनसे होने वाले दुष्परिणाम के प्रति लोगो को सचेत किया।व्यक्ति को अपने अंदर के चार अवगुण काम क्रोध लोभ मोह को त्याग कर ईश्वर की शरण में जाने के लिए प्रेरक प्रसंग सुनाएँ।महाराज श्री ने अपनी बुंदेली भाषा में कथा कहकर श्रोताओं को हँसाया। कथा पूर्व महाराज जी का पूजन यज्ञ आयोजक पंडित नरेश जी अवस्थी ने किया। सर्व ब्राह्मण सभा की ओर से पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी, संजय अवस्थी ने, श्री राम गौशाला की ओर से हरीबाबू पटेल, आयोजन समिति की ओर से सचिन अवस्थी ने पूजन कर महाराज जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पंडित हिमांशु तिवारी ने मंत्रोच्चार् किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अंजू शुक्ला,सुबोध शास्त्री, विश्वनाथ दुबे, दिनेश उपाध्याय, विवेक अवस्थी,रोहित अवस्थी,तनिष्क उपाध्याय, अभिषेक अवस्थी,शिबम अवस्थी, अंचल अवस्थी सहित विप्र जनो ने आशीर्वाद लिया।

Tags :

जरूरी खबरें