Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: नरवर सिंह सराठे को सेवानिवृत होने पर दी विदाई 

Aditi News Team

Tue, Apr 29, 2025
नरवर सिंह सराठे को सेवानिवृत होने पर दी विदाई  गाडरवारा। गत दिवस ग्राम खुरसीपार के शासकीय उ मा विद्यालय में पदस्थ सहायक शिक्षक नरवर सिंह सराठे को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर ग्रामवासियो एवं शिक्षकों ने शाल, श्रीफल, विदाभिनंदन पत्र एवं उपहार देकर विदाई दी। विदाई कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरपंच मनोज दुबे ने कहा कि श्री सराठे ने हमारे गाँव के स्कूल में अपने कर्तव्य का निर्वाहन जिम्मेदारी से किया। साईंखेड़ा बीईओ प्रतुल इंदुरख्या ने कहा कि समाज में श्री सराठे जी जैसे अच्छे शिक्षक कम ही देखने को मिलते हैँ। विदाई कार्यक्रम को सेवानिवृत प्राचार्य राजेश बरसैयाँ, नगेन्द्र त्रिपाठी, शेख जाफर खान सहित अन्य शिक्षको ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में शिक्षक नरवर सराठे ने कविता के माध्यम से सभी शिक्षकों के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अवशेष उपाध्याय ने संस्कृत भाषा में किया एवं अंत में आभार प्रदर्शन शिक्षक रत्नेश विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अंजू शुक्ला ने भी श्री सराठे को उपहार देकर विदाई दी। इस अवसर पर सत्यनारायण ढिमोले, हरगोविंद तिनगुरिया, मोहन मुरारी दुबे, चंद्रकांत साहू, वेणीशंकर पटैल, डॉ मंजुला शर्मा, मधुसूदन पटैल, प्रसन्न दुबे, सिराज अहमद सिद्धिकी, अमित पटैल, हरिओम जाटव सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें