Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: नरसिंहपुर,मूंग का भुगतान न होने के चलते परेशान किसानों ने जिला प्रशासन का ज्ञापन

Aditi News Team

Thu, Aug 22, 2024
किसान परेशान, नहीं हो रहा मूंग का भुगतान  नरसिंहपुर। समर्थन मूल्य पर बेंची गई मूंग का भुगतान नही होने से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर गुरुवार को किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि किसानों द्वारा 1 माह पूर्व समर्थन मूल्य पर शासन द्वारा अधिकृत वेयरहाउसओं में जो मूंग बैची गई थी उसका भुगतान आज दिनांक तक नहीं हुआ है जिससे किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड रहा है। उक्त भुगतान को 7 दिवस में कराया जाये अन्यथा किसान भोपाल में मुख्य मंत्री आवास पर जाकर धरना देने के लिए विवश होगें। ज्ञापन देने आए किसानों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदी गई मूंग का जो अभी तक शासन द्वारा भुगतान किया गया है उस में भी सहकारी बैंको के खाते में कोई राशि नहीं पहुंची है । इस त्रुटि को भी दूर किया जाए। किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ सरकार किसानों के हित की बात करती है और भुगतान के लिए लटकाया जा रहा है। भुगतान न होने के कारण किसान आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं । उक्त मौके पर प्रतीक शर्मा, आनन्द कौरव, नरेश रजक,सचित शर्मा, तिलकराज कौरव, छूटू कौरव,अमन शर्मा,विष्णु कौरव, कुलदीप कौरव सहित अनेक किसान मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें