Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

: चुनाव का पर्व- देश का गर्व लोकसभा निर्वाचन- 2024" कलेक्टर एवं एसपी ने किया मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

Aditi News Team

Fri, Apr 26, 2024
"चुनाव का पर्व- देश का गर्व लोकसभा निर्वाचन- 2024" कलेक्टर एवं एसपी ने किया मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण नरसिंहपुर,।लोकसभा निर्वाचन- 2024 के होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र 119- नरसिंहपुर, 120- तेंदूखेड़ा व 121- गाडरवारा में शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ।   शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने और मतदान केन्द्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं व की गई तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले व पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम केरपानी, सरसला, तेंदूखेड़ा, इमझिरा एवं डोभी में बनाये गये मतदान केन्द्रों का निरीक्षण‍ किया।   उन्होंने यहाँ मतदान दलों के सदस्यों से मॉक पोल एवं अभी तक मतदान केंद्रों पर आये मतदाताओं की जानकारी ली।

Tags :

जरूरी खबरें