Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

परिजनों और समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर उन्होंने आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की

पीजी कॉलेज नरसिंहपुर की पुरुष टीम ने रचा इतिहास, वैभव नेमा लगातार दूसरी बार विश्वविद्यालय टीम में चयनित

नरसिंहपुर के सांदीपनी विद्यालय परिसर सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

विगत 1 वर्ष से प्रतिदिन शाम 7 बजे उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है

: लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) संघ के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए पूर्व बीजेपी राज्यसभा सांसद,कैलाश सोनी (बाबूजी

Aditi News Team

Mon, Mar 24, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) संघ के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए पूर्व बीजेपी राज्यसभा सांसद  कैलाश सोनी (बाबूजी)  करेली। लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर स्वर्णकार समाज के गौरव पूर्व बीजेपी राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी (बाबूजी) को पुन निर्वाचित किया गया है। गत 21 मार्च को बिरला भवन जयपुर राजस्थान में लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में उपस्थित राष्ट्रीय कार्यसमिति ने श्री सोनी को पुनः सर्वसम्मति से संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया। लोकतंत्र सेनानी मीसाबंदियों के हित, अधिकारों के लिए लगभग दो दशक से राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष की अलख जगाने वाले राष्ट्रीय चिंतक, प्रखर वक्ता एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद श्री कैलाश सोनी द्वारा मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में लोकतंत्र सेनानियों के अधिकारों के लिए मंच के माध्यम से सतत संघर्ष किया है।   *

Tags :

जरूरी खबरें