Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

नगर के बीचों-बीच श्याम टाकीज के पीछे दाऊ के बाड़े, कुचबंदिया मोहल्ला में इस वर्ष आस्था का एक अलौकिक संगम देखने को मिलेगा

युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर संतों ने जताई चिंता,

परिजनों और समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर उन्होंने आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की

पीजी कॉलेज नरसिंहपुर की पुरुष टीम ने रचा इतिहास, वैभव नेमा लगातार दूसरी बार विश्वविद्यालय टीम में चयनित

नरसिंहपुर के सांदीपनी विद्यालय परिसर सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

: गाडरवारा,श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से मिलता हैं पुण्य लाभ - विश्वनाथ शास्त्री  नगर के इंदिरा कालोनी मे जारी भागवत कथा से माहौल हुआ धर्ममय 

Aditi News Team

Wed, Feb 19, 2025
श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से मिलता हैं पुण्य लाभ - विश्वनाथ शास्त्री  नगर के इंदिरा कालोनी मे जारी भागवत कथा से माहौल हुआ धर्ममय  गाडरवारा। स्थानीय इंदिरा कालोनी के शिवधाम मे श्री गणेश मंडल समिति द्वारा 13 फरवरी से प्रारंभ हुए रुद्री निर्माण,रुद्राभिषेक एवं संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के आयोजन से माहौल धर्ममय बना हुआ हैं। कलश यात्रा से प्रारंभ हुए इस आयोजन मे प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक रुद्री निर्माण एवं दोपहर 2 बजे से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होता हैं। कथा मे कथावाचक स्वामी विश्वनाथ शास्त्री द्वारा प्रतिदिन भगवान कृष्ण की लीलाओ की कथा सुनाई। उन्होंने भगवान कृष्ण जन्म, पूतना वध, कंस वध, कालिया मर्दन, सुदामा चरित, राजा परीक्षित वृत्तांत सहित अनेक प्रसंग सुनाये। कथा मे उन्होंने कहा कि भागवत कथा को पूर्ण ध्यान से सुनना चाहिए। जो भी व्यक्ति कथा का श्रवण करता हैं उसे पुण्य लाभ मिलता हैं। भागवत कथा से मन को शांति मिलती हैं एवं अच्छे संस्कार सीखने मिलते हैं। उन्होंने कथा मे कहा की आजकल मोबाइल संस्कृति से बच्चों एवं युवाओं का ध्यान आध्यात्म से दूर हुआ हैं। वर्तमान समय मे संस्कृति से जोड़ने की जरूरत सभी को हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा जीवन मे सदमार्ग पर चलने की सीख देती हैं। इस धार्मिक आयोजन मे बड़ी संख्या मे धर्म प्रेमी श्रद्धालू शामिल होकर धर्म लाभ ले रहे हैं। आयोजन मे श्री गणेश मंडल समिति एवं कालोनीवासियो का सहयोग मिल रहा हैं। आज 20 फरवरी को महाप्रसादी होंगी।

Tags :

जरूरी खबरें