Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: गाडरवारा,12 यात्री जगन्नाथ पुरी के लिए होंगे रवाना नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने माला पहनाकर दी शुभकामनाएं

Aditi News Team

Sun, Dec 22, 2024
12 यात्री जगन्नाथ पुरी के लिए होंगे रवाना नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने माला पहनाकर दी शुभकामनाएं गाडरवारा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 23 दिसंबर को जगन्नाथ पुरी के लिए नरसिंहपुर से स्पेशल ट्रेन करीब 300 यात्रियों को तीर्थ दर्शन के लिए लेकर रवाना होगी। जिसमें गाडरवारा शहर से सैकड़ों फार्म भर गए थे। जिनका जिला स्तर पर पर्ची ड्रा के माध्यम से 12 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया। जिसमें मुन्नीबाई बेरागी, राजरानी गुप्ता,सुषमा कटरहा,शकुनबाई कोरी,राजकुमार सोनी,सुधा राय,मनोरमा चौधरी,राकेश कुशवाह,रिशी कुमार,प्रेमनारायण चौरसिया,मुन्नी वाई साहू,विनीता गुप्ता यात्रा हेतु रवाना होगे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, सभापति सुरेंद्र गुर्जर,सभापति प्रतिनिधि गजेंद्र राडवे,पार्षद प्रतिनिधि रामेश्वर धानक ने उपस्थित यात्रियों को फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। साथ ही आई कार्ड टिकट भी दिए गए। जिसे पाकर यात्रियों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री उदय प्रताप और नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा के प्रति कृतज्ञता प्रकट कहते हुए आभार व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें