Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: गाडरवारा,एक 315 बोर देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Sat, May 17, 2025
गाडरवारा,एक 315 बोर देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा एक 315 बोर देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस रखे आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन में,श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में गाडरवारा पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल एवं कारतूस सहित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । घटनाक्रम- अपराध विवेचना हेतु रवाना पुलिस टीम को देख कर भागते हुए व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्त में लिया गया । पूछताछ पर जिसने अपना नाम *रितिक कुचबंदिया पिता पप्पू कुचबंदिया उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष वार्ड गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का होना बताया । समक्ष गवाहान रितिक कुचबंदिया के कब्जे से एक अवैध 315 बोर देशी कट्टा व जिंदा कारतूस कीमती करीबन 10,000 रुपए जप्त कर कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी को समक्ष गवाहान विधिवत गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरूद्ध थाना गाडरवारा में आयुध अधिनियम की धारा 25(1)(a),25(1)(b),27 में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी की गिरफ्तारी एवं जप्ती कार्यवाही करने में रही इनकी मुख्य भूमिका:- आर्म्स एक्ट के तहत की गई उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम रजक के साथ,सहायक उप निरीक्षक पुनीत कटारे,प्रधान आरक्षक भास्कर पटैल,आरक्षक बालकृष्ण रघुवंशी,दिनेश पटेल,शिवा राजपूत,नेहा पटैल की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें