Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

: गाडरवारा,अजाक्स तहसील ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन

Aditi News Team

Mon, Oct 7, 2024
अजाक्स तहसील ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन गाडरवारा - म.प्र अजाक्स जिला नरसिंहपुर की कार्यकारिणी विस्तार को लेकर अजाक्स जिला अध्यक्ष बंशीलाल अहिरवार के नेतृत्व में शांतिदूत हॉटल गाडरवारा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया,बैठक के दौरान श्रीमती दशोदा अहिरवार एवं श्रीमती तारा जाटव ने संगठन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। म.प्र. अजाक्स तहसील इकाई गाडरवारा हेतु राजकुमार ठाकुर को तहसील अध्यक्ष गाडरवारा,लालजी प्रसाद कपाड़िया को तहसील अध्यक्ष साईंखेड़ा,श्रीमती ज्योति पगारे को तहसील अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) गाडरवारा, श्रीमती दशोदा अहिरवार को तहसील अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ)साईंखेड़ा, श्रीमती विनीता मेहरा को ब्लॉक अध्यक्ष चीचली, संतोष अहिरवार को ब्लॉक अध्यक्ष साईंखेड़ा, एवं श्रीमती उमा आरसे को ब्लॉक अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) साईंखेड़ा सहित श्रीमती तारा जाटव एवं रामेश्वर मेहरा तह उपाध्यक्ष गाडरवारा, दुलीचंद अहिरवार एवं परसराम तह.उपाध्यक्ष साइंखेड़ा, राघवेंद्र चौधरी कोषाध्यक्ष गाडरवारा राजू ठाकुर कोषाध्यक्ष साईखेड़ा,ओमकार मेहरा व सतीश अहिरवार ब्लॉक उपाध्यक्ष साईंखेड़ा,सहित तहसील एवं ब्लॉकों की कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।बैठक का संचालन मानकलाल अहिरवार जिला प्रवक्ता अजाक्स द्वारा किया गया। उक्त बैठक में अजाक्स जिला सह संरक्षक मलखान मेहरा टी आर कोरी राम शंकर ठाकुर अधीक्षक,बनवारी लाल नागवंशी जनशिक्षक,शील कुमार मेहरा,सहित जिले से आमंत्रित विभिन्न पदाधिकारी रंजीत चौधरी संभागीय उपाध्यक्ष सतीश चौधरी जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव - बीडी अहिरवार,धनीराम कोरी,लीलाधर चौधरी,श्रीमती रुकमणि ठाकुर,देवेंद्र पगारे,भैयाराम चौधरी, बलदेव प्रसाद बलीराम अहिरवार कैलाश अहिरवार जिला कोषाध्यक्ष,यशपाल जाटव तहसील अध्यक्ष विष्णु जाटव ब्लॉक अध्यक्ष, मुन्नालाल अहिरवार तुलसीराम ठाकुर, सहित मातृशक्ति के रूप में श्रीमती राधा चौधरी, सोमवती,रेनु राठौर, दुर्गा ठाकुर, पुष्पा अहिरवार रूपा कोरी, एवं कु आरती चौधरी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें