Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: गाडरवारा,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने चढ़ाया शक्तिधाम में प्रसाद मां से की कृपा की कामना 

Aditi News Team

Wed, May 15, 2024
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने चढ़ाया शक्तिधाम में प्रसाद मां से की कृपा की कामना गाडरवारा। बुधवार 15 मई की शाम क़ो परियोजना साईंखेड़ा गाडरवारा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओ ने शक्तिधाम देवी मंदिर पालोटान गंज में मातारानी क़ो प्रसाद चढ़ा कर जीवन में कृपा की कामना की। आंगनवाड़ी कर्मियों ने मातारानी क़ो चुनरी फल फूल मिठाई श्रृंगार सामग्री का चढ़ावा चढ़ाया। ज्ञात रहे कि गत वर्ष अपनी मांगो क़ो लेकर इन्होने गत वर्ष मार्च अप्रैल में इसी स्थान पर लगभग एक माह तक हड़ताल की थी। जिसके बाद सरकार द्वारा मानदेय में वृद्धि करने से इन्होने हड़ताल समाप्त की थी। जिसके बाद वर्ष भर विभिन्न व्यस्तताओ के उपरांत बुधवार क़ो प्रसाद चढ़ा कर मातारानी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। उल्लेखनीय है कि प्रसाद के अलावा इनके द्वारा मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि भी दान में दी जाएगी। उक्तवासर पर नगरीय क्षेत्र गाडरवारा के अलावा साइंखेड़ा और अनेक गाँवो की कार्यकर्ता सहायिकाये उपस्थित रही।

Tags :

जरूरी खबरें