Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: गाडरवारा,शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

Aditi News Team

Tue, Jul 2, 2024
शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई गाडरवारा। गत दिवस ग्राम आमगांव छोटा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ श्रीमती सविता बाई सेन के शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर विदाभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रिचा स्थापक ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम के सरपंच प्रसन्न कुमार शर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम के गणमान्य नागरिक कृष्ण कुमार शर्मा, गेंदालाल वर्मा, प्रमोद राजोरिया, आशीष वर्मा तथा प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या बीआरसी साईखेडा संदीप स्थापक, बीएसी पवन राजोरिया, मनीराम मेहरा, योगेंद्र झारिया और संकुल केंद्र आमगांव के शासकीय विद्यालयों के प्रभारी सहित विद्यालय में पूर्व में पदस्थ शिवकुमार गुप्ता, कमलेश कौरव, देवेंद्र शर्मा, संजीव श्रीवास्तव के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों ने श्रीमती सेन द्वारा दी गई सेवाओं को जमकर सराहा। कार्यक्रम में श्रीमती सेन को शिक्षकों ने शाल, श्रीफल एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विजेंद्र पटेल ने किया और संस्था प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें