Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: 4 वर्षीय स्नातक ऑनर्स करने के बाद पीजी में पोर्टल पर नहीं है गाडरवारा कॉलेज का नाम

Aditi News Team

Sat, Aug 30, 2025
4 वर्षीय स्नातक ऑनर्स करने के बाद पीजी में पोर्टल पर नहीं है गाडरवारा कॉलेज का नाम गाडरवारा। सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू की है, परंतु स्थानीय स्तर पर शैक्षिक संस्थानों में तकनीकी विसंगतियां होने के कारण छात्रों को इसका लाभ अर्जित नहीं हो रहा है। छात्रों ने एक ज्ञापन विगत दिनों पीजी कॉलेज के प्राचार्य एवं भाजपा नेता पवन पटेल को प्रेषित किया गया है। पीजी कॉलेज में अध्यनरत छात्रों का एडमिशन न होने की समस्याओं को देखते हुए भाजपा नेता पवन पटेल ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार एवं क्षेत्रीय विधायक, मंत्री उदय प्रताप सिंह को उक्त शिकायत पत्र ईमेल के माध्यम से प्रेषित किया है। पत्र में उल्लेख है कि वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा लागू नई शिक्षा नीति एनईपी के अंतर्गत स्नातकोत्तर कक्षाओं हेतु ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में संचालित हो रही है। जिसमें गाडरवारा तहसील के अंतर्गत स्थित शासकीय पी.जी. कॉलेज गाडरवारा में नर्मदापुरम जिले की बनखेड़ी तहसील एवं रायसेन जिले की उदयपुरा तहसील के भी अनेक छात्र अध्ययनरत हैं कुछ दिव्यांग भी है। यहाँ नई शिक्षा नीति एनईपी के प्रथम बैच के बीए, बीकॉम, बीएससी, ऑनर्स विंग के छात्र वर्तमान में अध्ययन कर रहे हैं। 4 साल के यूजी कोर्स अब इन छात्रों को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत ही ऑनर्स विंग से 1 वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना आवश्यक है, लेकिन लम्बे समय से प्रतीक्षा करने के बाद भी शासकीय पी.जी. कॉलेज गाडरवारा का नाम उच्च शिक्षा विभाग के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर अभी तक उपलब्ध नहीं है। इस कारण विद्यार्थियों को विवश होकर लगभग 40 किलोमीटर दूर नरसिंहपुर कॉलेज में प्रवेश लेना पड़ रहा है, जो स्थानीय छात्रों के लिए अत्यंत कष्टदायी एवं असुविधाजनक है। छात्रों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर शासकीय पी.जी. कॉलेज गाडरवारा का नाम अतिशीघ्र उपलब्ध कराए। जिससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा से वंचित न होना पड़े। ज्ञापन की छाया प्रति उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, आयुक्त, कलेक्टर, एसडीएम को भी ईमेल के माध्यम से प्रेषित की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें