Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: गाडरवारा,जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सी एम राइज स्कूल का औचक निरीक्षण

Aditi News Team

Sun, Dec 29, 2024
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सी एम राइज स्कूल का औचक निरीक्षण गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ब्यौहार, ए डी पी सी समग्र शिक्षा दीपक अग्निहोत्री, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतुल इंदुरख्या, बी आर सी संदीप स्थापक एवं प्रकाश साहू अकाउंटेंट डी ई ओ द्वारा सम्मिलित रूप से विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी निरीक्षणकर्ता अधिकारियों ने बहुत बारीकी से शिक्षकों के लर्निंग प्लान देखे तथा कम ग्रेड वाले विद्यार्थियों के शिक्षण हेतु तैयार सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने पुस्तकालय, प्रयोगशाला, उमंग कार्नर के अवलोकन के साथ स्मार्ट क्लास की गतिविधियां भी देखीं। निरीक्षण उपरांत श्री ब्यौहार ने शिक्षकों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं के प्रति संतोष जताया एवं शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने हेतु जुट जाने के निर्देश दिए। उक्त अवसर पर मनीष शंकर तिवारी, भानुप्रताप राजपूत , पूनम बसेडिया आदि ने अपना प्रस्तुतिकरण दिया। अंत मे प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा ने सभी शिक्षकों का परिचय कराते हुए विद्यालय का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठतम लाने हेतु अपने संकल्प को दोहराया।

Tags :

जरूरी खबरें