Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: गाडरवारा,सेवानिवृति पर जिला शिक्षा अधिकारी का विदाभिनंदन समारोह आयोजित 

Aditi News Team

Fri, May 31, 2024
सेवानिवृति पर जिला शिक्षा अधिकारी का विदाभिनंदन समारोह आयोजित  गाडरवारा। बीते गुरुवार की शाम स्थानीय बीटीआई स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी के शासकीय सेवा से सेवानिवृति होने के एक दिन पूर्व सम्मान एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक के प्राचार्यों एवं शिक्षको द्वारा किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती का पूजन कर किया गया तदोपरांत डीईओ श्री कुर्मी एवं मंचासीन अतिथियों रमसा एडीपीसी ए के ब्यौहार, सांख्यकी अधिकारी गजेंद्र नायक, बीईओ प्रतापनारायण, नीलम मरावी, प्राचार्य अनूप शर्मा, देवेश वैद्य , महेश अधरुज का स्वागत शिक्षकों ने माला पहनाकर किया। कार्यक्रम में प्राचार्यो एवं शिक्षको सहित शिक्षक संदर्भ समूह, राज्य शिक्षक संघ, अजाक्स एवं गुरुजी संघों के सदस्यों ने डीईओ श्री कुर्मी को माला पहनाकर, शाल श्रीफल एवं उपहार देकर भव्य विदाई दी। कार्यक्रम में विदाभिनंदन पत्र का वाचन प्राचार्य सुशील शर्मा ने किया। कार्यक्रम में डीईओ एच पी कुर्मी ने अपने उदबोधन में उन्हें मिले सहयोग के प्रति सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारा जिला 5, 8, 10 एवं 12 वी के परीक्षा परिणाम में पिछले वर्ष की भांति टॉप पर रहा ये सब जिले के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मेने सदैव आपसी सामंजस्य से प्राचार्यों एवं शिक्षकों के संपर्क में रहकर बेहतर से बेहतर कार्य करने के प्रयास किए जिसमे सफलता भी मिली। इस अवसर पर कार्यक्रम में ए के ब्यौहार ने कहा कि हम सभी ने मिलकर संयुक्त प्रयास किए जिसके बलबूते परीक्षा परिणाम में बेहतर नतीजे आए। कार्यक्रम को बीईओ प्रतापनारायण एवं प्राचार्य अनूप शर्मा सहित प्राचार्य आरती पाठक , प्रतुल इंदुरख्या, एस के मिश्रा, सुनीता पटैल, चंद्रकांत विश्वकर्मा ,सतीश नाईक, चंदन शर्मा, महेश अधरुज , भानु राजपूत, भीकम सिंह कौरव , ज्योति शर्मा , सचिन नेमा एवं संजय श्रीवास्तव सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित करते हुए श्री कुर्मी के कार्यकाल की प्रशंसा की। कार्यक्रम का मंच संचालन प्राचार्य जयमोहन शर्मा एवं बीएसी पवन राजौरिया ने संयुक्त रूप से करते हुए श्री कुर्मी के कार्यकाल से जुड़ी यादें ताजा कीं। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन बीटीआई प्राचार्य सुनीता पटैल ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्य मुमताज खान, एम के चक्रवर्ती, के के वर्मा, एन पी साहू, गिरीश पटैल, विनय शंकर शर्मा, संजय सोनी, कीर्तिवर्धन भदौरिया, संतोष श्रीवास,जे एल झरबड़े, मोहन मुरारी दुबे,महेंद्र कौरव, गजेंद्र कौरव, संगीता मेहरा, कविता राजपूत, के के राजौरिया, राजेश दुबे,मलखान मेहरा, मनमोहन शर्मा, चंद्रकांत साहू, धनीराम मेहरा, मधुसूदन पटैल,सिराज अहमद सिद्दिकी, के के दुबे, प्रशांत पटैल, प्रसन्न दुबे,राजेन्द्र गुप्ता, पोहुप सिंह पटैल, दौलत पटैल, लक्ष्मीकांत कौरव,बंशीलाल अहिरवार, मानकलाल अहिरवार, बलिराम अहिरवार, भाई जी चौधरी, अनुज जैन, विक्रम शर्मा, अजय सोनी , अमित पटैल, नवीन गुप्ता, आलोक सोनी , सुरेन्द्र पटैल , दशरथ जाटव,बसंत दुबे, रोहित वाल्मीक , आदित्य द्विवेदी सहित अनेक प्राचार्य , शिक्षक एवं शिक्षक संघों के सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें