Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

: गाडरवारा,अज्ञात एवं गरीबजनों की अंत्येष्टि के लिए भेंट की लकड़ियां। पिता द्वारा लगाएं पेड़ों से निकली लकड़ी पुनीत कार्य में की समर्पित।

Aditi News Team

Wed, Oct 30, 2024
अज्ञात एवं गरीबजनों की अंत्येष्टि के लिए भेंट की लकड़ियां। पिता द्वारा लगाएं पेड़ों से निकली लकड़ी पुनीत कार्य में की समर्पित। गाडरवारा। समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति के संरक्षक सदस्य रहे स्वर्गीय अशोक राय की स्मृति में शमशान घाट में अंत्येष्टि हेतु नगर पालिका लकड़ी कोष में करीब 8 से 10 क्विंटल लकड़ी भेंट की गई। गौरतलब है कि शहर के विभिन्न स्थानों से एकत्रित लकड़ियों से नगर पालिका अज्ञात एवं गरीब जनों की अंत्येष्टि में कई वर्षों से लकड़ी कोष से निःशुल्क लकड़ी देती आ रही है। इसी क्रम में जिला युवा कल्चुरी कलार समाज के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी आशीष राय ने अपने पिता द्वारा लगाएं पेड़ों से निकली लड़की को इस पुनीत कार्य में समर्पित कर एक मिशाल कायम की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गरीबजनों की अंत्येष्टि हेतु लड़की का दान किया जाना बहुत श्रेष्ठ कार्य है। ऐसा योगदान अनुकरणीय एवं प्रेरणादाई है। नगर पालिका परिषद उनके इस सेवा कार्य की खुले दिल से सराहना करती है। साथ ही गणमान्यों से इस सेवा कार्य में जुड़ने की अपील भी करती है।

Tags :

जरूरी खबरें