Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

आज की की सम्पूर्ण जानकारी एवं राशिफल

सायबर क्राईम संबंधित घटना की सूचना सायबर सेल जबलपुर के हेल्पलाइन नम्बर 7701050010 राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें

भूमि नामांतरण के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत मांगने के प्रकरण में कलेक्टर सीहोर श्री बालागुरु के. ने जारी किया आदेश

नरसिंहपुर,सांक़ल रोड पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित

: गाडरवारा पुलिस ने 618 पेटी अवैध शराब के प्रकरण में फरार ट्रक ड्राइवर और एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, Apr 25, 2025
नरसिंहपुर,भारी मात्रा में पकड़ी गई अवैध शराब के प्रकरण में गाडरवारा पुलिस ने फरार ट्रक ड्राइवर और एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार ज्ञात हो कि दिनांक 17/04/2025 को गोल्डन सिटी कालोनी गाडरवारा में ट्रक क्र. RJ19GG6377 के ट्राला में अवैध रूप से 618 पेटी अंग्रेजी शराब बैग पाइपर कीमती 50,21,440/- रुपये मौके पर ट्राला सहित जप्त की गयी है । घटनास्थल पर एक ट्रेक्टर जिसका क्रमांक MP49AB1154 जिसमें सीमेंट की बोरियाँ भरी हुई है । जिनका उपयोग ट्राला में रखी हुई शराब की पेटियों को छुपाने में किया जा रहा था,जिन्हें घटना स्थल से जप्त किया गया है । विवेचना के दौरान थाना गाडरवारा की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22/04/2025 को जाबरा जिला रतलाम से प्रकरण के आरोपी ट्राला क्र. RJ19GG6377 के मालिक एवं चालक प्रदीप कुमार पिता स्व.गोरधन राम उम्र 26 वर्ष निवासी वीरेन्द्र नगर थाना बायतू जिला बालोतरा राजस्थान तथा एक अन्य पुलिस टीम द्वारा जबलपुर से प्रकरण के अन्य संदेही नितेश पिता शमशेर बहादुर सिंह उर्फ शमशेर सिंह उम्र 31 साल निवासी वार्ड क्र. 09 नीम चौराहा बोदा बाग थाना महाविद्यालय रीवा को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । जिन्होंने भारी मात्रा में शराब के अवैध परिवहन संग्रह एवं व्यापार में संलिप्त होना स्वीकार किये । दोनों आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडीशियल रिमाँड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया । प्रकरण के अन्य आरोपीगण शिवा उर्फ शिवप्रताप राव पिता पवन सिंह कौरव निवासी गाडरवारा एवं शिवम बघेल निवासी सतना की तलाश की जा रहीं हैं ।

Tags :

जरूरी खबरें