Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

: थाना गाडरवारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,16 वर्षीय नाबालिक बालिका को भोपाल से किया गया बरामद

Aditi News Team

Wed, May 29, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में “आपरेशन मुस्कान” के तहत थाना गाडरवारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,16 वर्षीय नाबालिक बालिका को भोपाल से किया गया बरामद उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों की बैठक आयोजित कर जिला अंतर्गत अपहृत नाबालिग बालिकाओं के प्रकरणों की समीक्षा उपरान्त नाबालिग बालिकाओं की पतासाजी कर दस्तयाब करने हेतु "आपरेशन मुस्कान" चलाया जाकर जिला अंर्तगत अपहरण के प्रकरणों में कार्यवाही हेतु विशेष टीमों का गठन किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । प्रार्थी द्वारा दिनांक 17/04/2024 को थाना गाडरवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय लड़की बिना बताए कहीं चली गयी है। आस-पास एवं अन्य रिश्तेदारों के यहां बहुत तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला है। प्रार्थी द्वारा आशंका व्यक्त की गई कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट थाना में अपराध क्रमांक 393/2024 धारा 363 भारतीय दंड विधान का कायम कर विवेचना में लिया गया। अपहृत 16 वर्षीय नाबालिक बालिका को भोपाल से किया गया बरामद :-नाबालिक बालिका की तलाश हेतु गठित की गयी टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर पतासाजी उपरान्त जानकारी प्राप्त करने हेतु तकनीकी माध्यमों से जानकारी प्राप्त की गयी एवं क्षेत्रीय मुखबिरों को सक्रीय किया गया। जिसके परिणामस्वरुप सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपहृता भोपाल में हैं। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस टीम द्वारा अमरोहा थाना बागसेवनिया भोपाल पहुँचकर अपहृता को दिनांक 25/05/2024 को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई। नाबालिक बालिका की तलाश एवं पतासाजी में इनकी रही मुख्य भूमिका :- अपहृत नाबालिक बालिका की बरामदगी में एस.डी.ओ.पी. महोदय गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक उमेश तिवारी के साथ चौकी प्रभारी सालीचौका उप निरीक्षक अभिषेक पटेल, उप निरीक्षक मनीषा लिल्हारे, सहायक उप निरीक्षक अंतराम चौरसिया, आरक्षक जमना रजक, आरक्षक सुधांशु त्रिपाठी, आरक्षक हरिशंकर पटवा,आरक्षक धारा सिंह, महिला आरक्षक गीता अग्रवाल, नेहा पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें