Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने,

नगर की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 7:30 बजे संस्कार पैलेस में यादगार संध्या

आरोपी नाबालिग बच्ची को झूठ बोलकर स्कूल से बुलाकर जंगल ले गया जहां दुष्कर्म कर हत्या की ,नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा

7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल, शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

: गाडरवारा गौरव गान (सुशील शर्मा )

Aditi News Team

Thu, May 23, 2024
गाडरवारा गौरव गान (सुशील शर्मा ) 1 पुण्यभूमि गाडरवारा को हृदय नमन हम करते हैं। ज्ञान कला की इस नगरी का मन अभिनंदन करते हैं। दक्षिण में सतपुड़ा खड़ा है उत्तर में विंध्याचल झूमे। मातु नर्मदा पूरब पश्चिम शक़्कर माँ माथा चूमे। भोले शंकर ध्यान लगा कर बैठें हैं डमरू घाटी। सभी धर्म के लोग पालते चैन अमन की परिपाटी। पुण्यभूमि गाडरवारा को हृदय नमन हम करते हैं। ज्ञान कला की इस नगरी का मन अभिनंदन करते हैं। 2 राम घाट खेरापति,नरसिंह खिरका विष्णु मंदिर हैं। सार्वजानिक पुस्तक वाचन घर राम जानकी सुंदर हैं। ओशो की अध्ययन शाळा है माँ बंजारी धाम है। बिजली का संयंत्र लगा है एन टी पी सी नाम है। पुण्यभूमि गाडरवारा को हृदय नमन हम करते हैं। ज्ञान कला की इस नगरी का मन अभिनंदन करते हैं। 3 गाडरवारा की ये मिट्टी सब के मन को सहलाती। फसलें सभी महकतीं इसमें अन्नपूर्णा कहलाती। तुअर दाल ,गुड़ ,सोया गेहूँ धान चना सब यहाँ ऊगें। ज्वांर बाजरा तेंदू महुआ भोर उजाले यहाँ जगें। पुण्यभूमि गाडरवारा को हृदय नमन हम करते हैं। ज्ञान कला की इस नगरी का मन अभिनंदन करते हैं। 4 विश्व पटल पर ज्ञान रश्मियाँ ओशो ने बिखरायीं हैं। बचपन अध्ययन मनो मनन की रातें यहाँ बिताईं हैं। ओशो के दर्शन ने सारे जग को दिया उजाला है। गाडरवारा के सपूत का जलवा बड़ा निराला है। पुण्यभूमि गाडरवारा को हृदय नमन हम करते हैं। ज्ञान कला की इस नगरी का मन अभिनंदन करते हैं। 5 आशुतोष नक्षत्र निराला कला क्षेत्र का मान है। रामराज्य को रचा है जिसने हम सबका अभिमान है। विश्व पटल पर गाडरवारा जिसके नाम से है जाना। इस मिट्टी का प्रिय सपूत वह प्राण पियारा है राना। पुण्यभूमि गाडरवारा को हृदय नमन हम करते हैं। ज्ञान कला की इस नगरी का मन अभिनंदन करते हैं। 6 गाडरवारा भाग्य हमारा हृदय हमारे रहता है। गाडरवारा गौरव बन कर रक्त में हरदम बहता है। आओ विकास के श्री पथ पर इसको आगे ले जायेंगे। आओ मिल कर आज शपथ लें इसको जिला बनाएंगे। पुण्यभूमि गाडरवारा को हृदय नमन हम करते हैं। ज्ञान कला की इस नगरी का मन अभिनंदन करते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें