Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: गाडरवारा,रोटरी क्लब(3261)के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोट.श्री मनजीत सिंह अरोड़ा विजिट पर पधारे

Aditi News Team

Sun, Jun 9, 2024
रोटरी क्लब(3261)के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोट.श्री मनजीत सिंह अरोड़ा गाडरवारा विजिट पर पधारे https://youtu.be/hh6j_HIXwzE?si=M5fKmjLbo7egaoPo गाडरवारा! रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा के द्वारा गवर्नर विजिट मीटिंग होटल सुरभि में संपन्न हुई! रोटरी जो कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए हमेशा जाना जाता है! रोटरी क्लब इंटरनेशनल संस्था है,जो की देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कार्यत हैं! रोटरी क्लब 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आज राऊकेला से गाडरवारा क्लब की विजिट पर पधारे! रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव व रोटरियन सदस्यों द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया! रोटरी की संपूर्ण जानकारी सभी रोटेरियन सदस्यों को दी एवं गाडरवारा क्लब की संपूर्ण जानकारी क्लब के सदस्यों से प्राप्त कर हर सदस्य से फेस टू फेस परिचय करते हुए क्लब की गतिविधियों को समझा एवं आने वाले वर्षों में रोटरी क्लब के द्वारा क्या बड़े कार्य और प्रोजेक्ट किया जा सकते हैं व रोटरी क्लब के कार्यों के माध्यम से क्लब को और बेहतर कैसे बनाया जाए के विषय पर संपूर्ण जानकारी प्रदान की व क्लब के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए, वर्ष2023_ 24 का लेखा-जोखा सचिव रोटे.श्री सुरेंद्र साहू व कोषाध्यक्ष श्री मनोज वसा जी द्वारा दिया गया ! सभी सदस्यों द्वारा आदरणीय गवर्नर जी को पुष्प देकर सम्मानित किया गया! मीटिंग का संचालन रोटे.प्रियंक सोनी जी व आभार वरिष्ठ रोटे.श्री डॉ. रामकुमार चौक जी द्वारा किया गया! मीटिंग में क्लब के वरिष्ठ सदस्य रोटे.अशोक राजपूत ,राजीव जैन, रामाकांत गुप्ता, अनिल वालिया,अरुण तिवारी,महेश रघुवंशी,मनोज राय, डॉ.उमाशंकर दुबे, राजेश गुप्ता,डॉ.यागेश तिवारी,अभिषेक बड़कुर, रतनदीप जायसवाल,विवेक त्रिपाठी, नीलेश साहू,मनीष जायसवाल,शुभम राजपूत, अक्षय जैन आदि क्लब सदस्य उपस्थित रहे!उक्त जानकारी क्लब मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा दी गई!

Tags :

जरूरी खबरें