Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: गाडरवारा रोटरी क्लब ऑफ द्वारा पांच दिवसीय शिविर का आरंभ भगवान धन्वंतरि एवं सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया गया।

Aditi News Team

Tue, Apr 15, 2025
रोटरी क्लबऑफ गाडरवारा द्वारा पांच दिवसीय शिविर का आरंभ भगवान धन्वंतरि एवं सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया गया। गाडरवारा। रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा में पहली बार chiropractic ट्रीटमेंट(पांच दिवसीय शिविर)का आरंभ आज स्थानीय सुरभि होटल स्टेशन रोड गाडरवारा में भगवान श्री धन्वंतरि एवंमां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया! गाडरवारा नगर के नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिवाकांत मिश्रा जी द्वारा पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई! रोटरी क्लब सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर नगर पालिका अध्यक्ष व डॉक्टर का स्वागत किया गया! शिविर आरंभ होने के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिवाकांत मिश्रा जी ने थेरेपी ली और थेरेपी लेने के दौरान अपने अनुभव को साझा किया और रोटरी क्लब की इस उपलब्धि को बताते हुए रोटरी क्लब द्वारा हमेशा जनहित में कार्य किया जाता है बताया गया! रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्री मिनेंद्र डागा द्वारा सभी नगर वासियों से शिविर में पहुंच थेरेपी लेने के लिए निवेदन किया और बताया कि रोटरी क्लब हमेशा जनहित में कार्य करता है!शिविर में नि:शुल्क सभी नगर वासियों का इलाज chiropractic पद्धति से किया जाएगा! डॉ.श्री रविंद्र बिश्नोई एमडी एवं उनकी टीम द्वारा निम्नलिखित रोगों का इलाज किया जाएगा! जिसमें घुटनों का दर्द,कमर का दर्द,जोड़ों का दर्द,माइग्रेन,स्वास संबंधित समस्याएं पेट की समस्याएं(कब्ज,गैस)थाइरॉएड, ब्लड प्रेशर एवं अन्य समस्याएं से संबंधित रोगों का इलाज इस सिविल में किया जाएगा!शिविर में रजिस्ट्रेशन एवं इलाज पूर्णता नि:शुल्क रहेगा! रजिस्ट्रेशन एवं शिविर,इलाज से संबंधित जानकारी के लिए रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री मनीष जायसवाल(9826646960)एवं अभिषेक बड़कुर (9926145392)प्रियंक सोनी(9977383523)के मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं! शिविर शुभारंभ में रोटरी क्लब के वरिष्ठ डॉ.रोटे.श्री उमाशंकर दुबे, डॉ.राकेश बौहरे,मिनेंद्र डागा,मनोज राय, अरुण तिवारी,संजय गुप्ता,रमाकांत गुप्ता,अशोक राजपूत,सुनील श्रीवास्तव,मनीष जायसवाल,राजेश गुप्ता,शरद मौलासरिया,नीलेश साहू, अभिषेक बड़कुर,प्रियंक सोनी,अक्षय जैन,अमन जैन एवं क्लब सदस्य व नगर वासी उपस्थित रहे! नगर वासियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं! उपरोक्त जानकारी रोटरी क्लब मीडिया प्रभारी श्री नीलेश साहू द्वारा दी गई।

Tags :

जरूरी खबरें