Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

महाविद्यालय में BSC सांइस विभाग महत्वपूर्ण फेकल्टी है लेकिन प्रोफेसर न होने से छात्रों का भविष्य खतरे में,राकेश खेमरिया

जब उस शेड में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलती थी तो प्रिंसिपल मैडम ने उस शेड को क्यों नहीं हटवाया

अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ें,जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा से जुड़ना,सम्यक दर्शन की सक्रिय अभिव्यक्ति,मुनि श्री

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

: गाडरवारा,महेश अधरुज को सेवानिवृत्ति पर दीं विदाई 

Aditi News Team

Fri, Aug 29, 2025
महेश अधरुज को सेवानिवृत्ति पर दीं विदाई  गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम बोदरी की शासकीय प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक महेश अधरुज का शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर विदाभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया। तदोपरांत श्री अधरुज सहित अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया। इस अवसर पर श्री अधरुज को शाल, श्रीफल, विदाभिनंदन पत्र एवं उपहार देकर विदाई दी गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि श्री अधरुज ने अपने सेवाकाल में अच्छे कार्य किये। सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे ने कहा कि शासकीय सेवा में सेवा निवृत्ति एक प्रक्रिया का हिस्सा है। इस कार्यक्रम को अनेक वक्ताओ ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगेन्द्र त्रिपाठी एवं आभार प्रदर्शन शिक्षक अमित जैन ने किया। इस आयोजन में भाजपा नेता अशोक भार्गव, सेवानिवृत प्राचार्य राजेश बरसैयां, आरती पाठक,अनूप शर्मा, प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, सुनीता पटैल, एस के मिश्रा, जयमोहन शर्मा, सुशील शर्मा, लेखा कौरव, बीआरसी संदीप स्थापक, महेश तिवारी, विनोद कौरव, अनिल स्थापक अमिकांत जैन,बीएसी पवन राजोरिया, सीएसी देवी सिंह कीर, प्रदीप मालवीय, सिराज अहमद सिद्धिकी, मधुसूदन पटैल, पंकज स्थापक, मंजूलता मेहरा, विद्या शर्मा, प्रतिभा तिवारी, प्रीति विश्वकर्मा सहित ग्राम सरपंच भाईजी कहार, शिवकुमार कहार, सचिव बलराम कौरव, रामपाल राजपूत एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे। विदित हो कि श्री अधरुज को शासकीय प्राथमिक शाला बरेली से भी स्कूल स्टॉफ ने विदाई दी।

Tags :

जरूरी खबरें