Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: गाडरवारा,न्यू मॉडर्न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का शुभारंभ

Aditi News Team

Thu, Apr 10, 2025
न्यू मॉडर्न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का शुभारंभ गाडरवारा - गत दिवस कौड़ियां गाडरवारा रोड पर माता बीजासेन मंदिर के अंदर स्थापित संस्था न्यू मॉर्डन इंटेनेशनल पब्लिक स्कूल का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य धनंजय पटेल के द्वारा फीता काट कर किया गया न्यू मॉर्डन इंटेनेशनल पब्लिक स्कूल इसी सत्र से प्रारंभ होने जा रहा है जिसकी अपनी एक अलग पहचान बनाई जा रही हैं स्कूल द्वारा फ्री कोचिंग फ्री ट्रेवलिंग फ्री किट पुस्तकों पर डिस्काउंट जैसी बहुत सारी सुविधाएं दी जा रही है बढ़ती महंगाई में इतनी सारी सुविधाओं के साथ संचालित संस्था की तरफ पलकों का काफी रुझान देखने को मिला ओपनिंग पर एक ही दिन में आए दर्जन भर से ज्यादा एडमिशन शुभारंभ के मौके पर जिला पंचायत सदस्य धनंजय पटेल निरंजनवार्ड पार्षद अर्चना/रामेश्वर धानक ,डायरेक्टर सतेंद्र श्रीवास्तव दीपक श्रीवास्तव मैनेजिंग डायरेक्टर कैलाश रजक के साथ अन्य स्कूल स्टाफ और पालक लोग उपस्थित रहे सर्वप्रथम मां सरस्वती पूजन के पश्चात कन्या पूजन कर श्री पटेल के द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए टीचर्स को समझाइश दी गई कि बच्चों से दोस्ताना रवैया ही सच्चे शिक्षक की पहचान होती है और बच्चों के जीवन में सकारात्मक विचार के साथ साथ जीवन में सदाचार की शिक्षा के गुण होना जरूरी है और यह एक अच्छे शिक्षक से ही उम्मीद की जा सकती है,इसी अवसर पर डायरेक्टर सतेंद्र श्रीवास्तव ने शिक्षक और बच्चों के संबंध को माता पिता से भी बढ़कर बातय श्री श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया कि माता पिया जन्म से लेकर एक अच्छे भविष्य के प्रति समर्पित होते हैं और शिक्षक उनका भविष्य तय करता है उनको शिक्षा प्रदान करके ,कार्यक्रम का समापन मैनेजिंग डायरेक्टर कैलाश के द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें