Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गायत्री परिवार की मुहिम निर्मल जल अभियान

Aditi News Team

Mon, May 5, 2025
गायत्री परिवार की मुहिम निर्मल जल अभियान अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा जल शुद्धिकरण निर्मल जल अभियान की शुरुआत गंगा सप्तमी पर की गई।जल स्रोतों की साफ सफाई भागीरथी जलाभिषेक अभियान के तहत सम्पूर्ण देश के जल स्रोतों की साफ सफाई हेतु संकल्प जनजागरण किया जा रहा है।मध्यप्रदेश में नर्मदा स्वच्छता संकल्प, जनजागरण अभियान के रूप विभिन्न घाटों पर गायत्री परिवार द्वारा सफाई की गई। गायत्री परिवार तहसील शाखा गाडरवारा समंवक राजेश कुमार कौरव एवं गायत्री परिवार तह शाखा तेंदूखेड़ा समन्वय श्रीकांत गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों सैकड़ों परिजनों की टोली ने ककराघाट पर दो घंटे का श्रम दान समय दान देकर रेत घाट के अपशिष्ट पदार्थो कचरे का निपटारा किया।इस अभियान में किसान संघ,रामरसिया भक्त मंडल, नमामि नर्मदा मंडल, पतंजलि योग महिला मंडल ,प्रज्ञा मंडल आडेगांव खुर्द, सिंहपुर छोटा, दिघोरी अन्य संगठनों से जुड़े भाई बहनों ने सहभागिता प्रदान की। सभी भाई बहनों ने रेत घाट पर बिखरी प्लास्टिक थैलियां,पन्नी,नारियल छिलका,सडे गले कपड़े,विविध प्रकार के मुण्डन इत्यादि संस्कारों के अपशिष्टो का निपटारा किया, तत्पश्चात गायत्री परिजनों द्वारा हाथ में बैनर,तख्ती लेकर दुकानदारों, श्रद्धालुओं, जनसामान्य को जलशुद्धि अभियान के नारों व प्रज्ञा गीतों के माध्यम से नर्मदा के महत्व, निर्मल जल, स्वच्छता हमारा धर्म, कचरा करना,तट गंदा करना हमारी नासमझी की प्रेरणा प्रदान की। अंत में विचार गोष्ठी का आयोजन रखा गया जिसमें तेंदूखेड़ा से श्रीकांत गुप्ता, संतोष पटेल, रामकुमार ठाकुर, वीरेन्द्र पटेल, गाडरवारा से राजेश कुमार कौरव, विनोद श्रीवास्तव,केशव पचौरी, श्रीमती मनोरमा श्रीवास्तव के अलावा गायत्री परिवार जबलपुर उपजोन समिति सदस्य वृंदावन पटेल द्वारा नर्मदा जल को पवित्र, निर्मल रखने पर विचार व्यक्त किए साथही जन जागरण अभियान चलाकर तथा समय-समय पर निरंतर साफ सफाई अभियान चलाकर जल स्रोतों को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिजन अखिलेश साहू, आशीष सक्सेना, गोविन्द कौरव, गीता प्रसाद कौरव, सुरेश गुप्ता, ड्रॉ राजेन्द्र दुबे, शिक्षक मधुसूदन पटेल, दुर्गा प्रसाद कोरी तथा किरण बहन जी, लक्ष्मी शुक्ल का सराहनीय सहयोग रहा।।

Tags :

जरूरी खबरें