Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

नाबालिग पीड़ितों की पहचान सोशल मीडिया पर साझा न करें

दुष्कर्म व हत्या मामले में आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा दिलाने और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने,

नगर की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 7:30 बजे संस्कार पैलेस में यादगार संध्या

आरोपी नाबालिग बच्ची को झूठ बोलकर स्कूल से बुलाकर जंगल ले गया जहां दुष्कर्म कर हत्या की ,नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा

: गायत्री परिवार द्वारा युवाओं को किया प्रशिक्षित 

Aditi News Team

Mon, Jul 28, 2025
गाडरवारा अदिति न्यूज सतीश लमानिया  गायत्री परिवार द्वारा युवाओं को किया प्रशिक्षित  गाडरवारा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित श्रद्धा कौशल विकास उन्नयन को लेकर तहसील स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। विगत दिवस गायत्री शक्तिपीठ गाडरवारा में भी एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चला। जिसमें 15 वर्ष से अधिक उम्र के 64 युवा छात्र छात्राओं ने भाग लिया। सभी सहभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गये। प्रशिक्षण का प्रारंभ जिला समन्वयक अविनाश बेलाकर, मुख्य ट्रस्टी आर पी सिंह, वरिष्ठ परिजन जगदीश दुबे, डॉ राजेन्द्र दुबे द्वारा गायत्री पूजन के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण के मुख्य बिंदुओं में आध्यात्म का बैज्ञानिक पक्ष, जीवन प्रबन्धन, पात्रता का विकास, सोशल मीडिया के गुण दोष उपयोग, गायत्री परिवार के सप्त सूत्रीय कार्य, युवाओं की भूमिका तथा अपना सुधार ही सबसे बड़ी साधना समाहित थे। प्रशिक्षक के रूप में आचार्य थम्मन सिंह शर्मा नरसिंहपुर, वृन्दावन पटेल तेन्दूखेडा, रामनारायण कौरव करेली, प्रीतम पटेल लखनादौन, मुकेश पटेल चिनकी,आनंद कौशल शांतिकुंज एवं श्रीमती मनोरमा श्रीवास्तव गाडरवारा ने अपने अपने कालखंड अनुसार विषयों को बहुत ही सरल सहज तरीके से प्रतिपादित किया। प्रशिक्षार्थियों द्वारा स्वयं के दोष दुर्गुण पहचानते हुए उनमें सुधार के उपाय आत्म चिंतन,आत्म संकल्प से करने में रुचि दिखाई। प्रश्न मंच के माध्यम से गायत्री साधना, गायत्री मंत्र, गायत्री परिवार पर प्रश्न पूछकर शंकाओं का समाधान किया गया।इस अवसर पर पी एस सी परीक्षा में सफलता प्राप्त शुभांक गुप्ता को सम्मानित किया गया ।उनके द्वारा प्रशिक्षार्थी को बताया गया कि वह सरस्वती शिशु मंदिर से पढ़े हैं साथही उनके माता पिता गायत्री परिवार से जुड़े हैं जिस कारण अखंड ज्योति पत्रिका के स्वाध्याय से बहुत कुछ सीखा हूॅ। आप सभी स्वाध्याय को महत्व देना सीखें।प्रशिक्षण का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक राजेश कुमार कौरव द्वारा तथा आभार प्रदर्शन विनोद श्रीवास्तव ने किया। प्रशिक्षण को रुचिकर बनाने कालखंड अंतराल पर परिव्राजक मूलचंद पटेल, प्रीति पटेल तथा केशव पचौरी द्वारा प्रेरक प्रज्ञा गीत प्रस्तुत किए। प्रशिक्षार्थियों के पंजीयन से लेकर सामग्री उपलब्धता में रतन सिंह राजपूत, गीता प्रसाद कौरव, गोविन्द कौरव, अखिलेश शर्मा की पहल सराहनीय थी। कार्यक्रम में युवा प्रशिक्षार्थियों , स्थानीय सदस्यों के अलावा सालेचौका, आमगांव छोटा,सिंहपुर छोटा, आडेगांव खुर्द, ढुरसुरू,बगलई, सिंहपुर छोटा,दिधोरी,चिरहकला,सडूमर,कोडिया,ढिलवार, साईखेडा से सैकड़ों परिजनों की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें