Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

: GCCI ने HSSF 2025 में गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए नई दिशा दिखाई

Aditi News Team

Tue, Jan 28, 2025
रिपोर्टर,भागीरथ तिवारी  GCCI ने HSSF 2025 में गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए नई दिशा दिखाई नरसिंहपुर । 23 से 26 जनवरी 2025 तक अहमदाबाद के गुजरात यूनिवर्सिटी ग्राउंड में आयोजित हिंदू स्पिरिचुअल एंड सर्विस फेयर (HSSF) 2025 में ग्लोबल कंफेडरेशन ऑफ काउ-सेंट्रिक इंस्टीट्यूशंस (GCCI) ने उत्साहपूर्ण भाग लिया। स्टॉल नंबर 66 गौ आधारित अर्थव्यवस्था के लिए आकर्षण का केंद्र बना। HSSF 2025 भारतीय संस्कृति, धर्म और समाज सेवा पर आधारित एक अनोखा मंच है। यह आयोजन पर्यावरण, मानव सेवा और आध्यात्मिकता जैसी महत्वपूर्ण बातों को प्रोत्साहित करता है। यह मंच देशभर के समाज कल्याण के उद्देश्य से कार्यरत संगठनों और व्यक्तियों के लिए अवसर प्रदान करता है। ग्लोबल कंफेडरेशन ऑफ काउ-सेंट्रिक इंस्टीट्यूशंस (GCCI) गौ आधारित उद्योगों और सेवाओं के लिए एक समर्पित मंच है। इसका मुख्य उद्देश्य गौ सेवा के विभिन्न आयामों का प्रचार-प्रसार करना है, जिसमें गौशाला प्रबंधन, गौचर विकास, पंचगव्य उत्पादन, गौ स्वास्थ्य, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दे शामिल हैं। HSSF 2025 में GCCI के मुख्य आकर्षणों की बात करते हुए GCCI के संस्थापक डॉ. वल्लभभाई कथारिया ने बताया कि GCCI ने गो आधारित उत्पादों का प्रदर्शन किया। इसमें गोबर के दीये, अगरबत्ती, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, तोरण, घड़ियां, पूजा थालियां, पंचगव्य से बने साबुन, शैंपू, नस्य, गौमूत्र से बने गोनाइल, गौमूत्र अर्क, बायो फर्टिलाइजर आदि कई उत्पाद शामिल थे। मुलाकाती को GCCI की गतिविधियों से अवगत कराया गया। GCCI के स्टॉल पर आए मुलाकातीओ के विचारों के बारे में बताते हुए डॉ. कथीरिया ने कहा कि GCCI के स्टॉल ने गौ आधारित विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण के समाधानों पर अमूल्य जानकारी दी। गोबर और गौमूत्र से बने उत्पाद देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। स्टॉल ने गौ आधारित उद्योगों में करियर बनाने की नई दिशा दी। प्राकृतिक खेती और पंचगव्य के उपयोग की प्रेरणा भी दी। स्टॉल पर उपलब्ध मार्गदर्शन और नवीन समाधान कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए मददगार साबित होंगे। GCCI के गौप्रेन्योरशिप और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकर मुलाकाती को बहुत प्रेरणा मिली। महिलाओं और युवाओं के लिए गौ आधारित उद्योगों में करियर बनाने का मार्गदर्शन GCCI का एक अनूठा उदाहरण है। HSSF 2025 में GCCI के स्टॉल ने विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच गौ आधारित उद्योगों के लिए जागरूकता और प्रेरणा फैलाई। यह प्रदर्शन GCCI के भविष्य के प्रयासों के लिए मजबूत नींव साबित हुआ। डॉ. कथीरिया ने सभी गौ प्रेमियों, किसानों और युवाओं से आह्वान किया कि वे गौ आधारित उद्योगों और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। आगामी पहलों के बारे में अधिक जानकारी के लिए GCCI के जनरल सेक्रेटरी श्री मित्तलभाई खेताणी और तेजस चोटलिया से मो. 94269 18900 पर संपर्क करें।उक्त जानकारी मध्यप्रदेश अध्यक्ष दिलीप धनराज गुप्ता ,प्रदेश प्रेस संयोजक मीडिया प्रभारी मध्यप्रदेश भागीरथ तिवारी ने दी l  

Tags :

जरूरी खबरें