Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: गाडरवारा ,केरल एकजुटता अभियान,की आमसभा संपन्न 

Aditi News Team

Sun, Dec 29, 2024
गाडरवारा ,केरल एकजुटता अभियान,की आमसभा संपन्न 28 दिसंबर 2024 को गाडरवारा शहर के अंबेडकर भवन में 20 दिसंबर से 30 दिसंबर तक देशभर में मनायें जा रहे ,"केरल एक जुटता अभियान" के संबंध में मध्य प्रदेश किसान सभा जिला नरसिंहपुर द्वारा एक सभा एडवोकेट एन एस पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसे अन्य वक्ताओं के अलावा प्रमुख वक्ता के रूप में अखिल भारतीय किसान सभा के सह -सचिव का० बादल सरोज ने संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र की मोदी सरकार केरल की सीपीएम के नेतृत्व में चल रही एलडीएफ की सरकार को अस्थिर करने के लिए तथा सरकार द्वारा आम लोगों के लिए चलाई जा रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं को असफल करने के लिए 1 लाख करोड रुपए से अधिक के बजटीय फंड को रोक कर रखे हुए हैं। बाम मोर्चा सरकार द्वारा इस अभियान के माध्यम से केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ वैकल्पित नीतियों को देश भर में ले जाने और वैसी ही नीतियों को केन्द्र सरकार द्वारा बनाए जाने की मांग को उठाए जाने का आम जनता सेआवाहन किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें