Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: भोपाल,पुलिस कर्मियों में अनुशासन, फिटनेस तथा मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में किया जनरल परेड का आयोजन

Aditi News Team

Thu, Dec 12, 2024
भोपाल,पुलिस कर्मियों में अनुशासन, फिटनेस तथा मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में किया जनरल परेड का आयोजन पुलिस की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने तथा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों में अनुशासन एवं उनका फिटनेस व मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नगरीय पुलिस भोपाल के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए रक्षित केन्द्र भोपाल में आज प्रात: जनरल परेड का आयोजन किया गया। जनरल परेड की सलामी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री श्रद्धा तिवारी द्वारा ली गईl उपरांत परेड का अवलोकन किया गया और उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों की वेशभूषा को चैक किया गयाl इस दौरान अच्छी, व्यवस्थित व साफ सुथरी वेशभूषा वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया एवं अव्यवस्थित व खराब वेशभूषा वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को चेतावनी दी गयी, उपरांत शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गयाl परेड में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों सहित थाना प्रभारियों ने भी स्कॉट ड्रिल, कदमताल आदि का अभ्यास किया गयाl जनरल परेड में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती नीतू ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री महावीर सिंह मुजालदे, सहायक पुलिस आयुक्त, थानों के थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, सूबेदार सहित विभिन्न पुलिस थानों व यातायात एवं रक्षित केन्द्र के करीब 400 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण शामिल हुए।

Tags :

जरूरी खबरें