Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: सिहोरा विधायक कार्यालय में बजाया घंटा शंख थाली विधायक ने मुख्यमंत्री को जिला के लिए शाम तक पत्र लिखने का वादा किया

Aditi News Team

Tue, May 20, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  सिहोरा विधायक कार्यालय में बजाया घंटा शंख थाली विधायक ने मुख्यमंत्री को जिला के लिए शाम तक पत्र लिखने का वादा किया सिहोरा : उमा भारती कौन है,स्मृति ईरानी कौन है,प्रह्लाद पटेल कौन है,शिवराज सिंह कौन है और संतोष बरकड़े कौन है जैसे नारों के साथ शंख,घंटा,थाली बजाते हुए सिहोरा वासियों ने विधायक कार्यालय के सामने घंटो प्रदर्शन किया।विधायक संतोष बरकड़े ने प्रदर्शन कर रही समिति को वादा किया कि वे आज ही शाम तक मुख्यमंत्री को सिहोरा जिला बनाने हेतु पत्र लिखेंगे। सड़क पर बैठे,पानी नही पिया -जैसे ही प्रदर्शन कारी शंख,घंटा,थाली बजाते हुए विधायक कार्यालय पहुंचे कार्यालय में मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश पटेल और पूर्व अध्यक्ष अंकित तिवारी ने उन्हें कुर्सी में बैठने और पानी पीने का आग्रह किया पर समिति के सदस्य सड़क पर बैठ गए और कहा कि जब तक विधायक जी के द्वारा सिहोरा जिला हेतु मांग नही की जाती तब तक वे विधायक कार्यालय का पानी भी ग्रहण नहीं करेंगे। आज ही पत्र लिखेंगे,दिया वचन -विधायक संतोष बरकड़े ने समिति के सदस्यों से कहा कि वे दिल से चाहते है कि सिहोरा जिला बने और वे शाम तक मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिला की मांग करेंगे।इसके बाद सभी ने विधायक के आग्रह पर जलपान ग्रहण किया। आंदोलन जारी रहेगा -लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के सदस्यों ने कहा कि 6 जून 2003 को उमा भारती मुख्यमंत्री रहते सिहोरा आई थी और उन्होंने सिहोरा जिला की घोषणा की थी। इसके बाद पिछले विगत वर्ष विधानसभा चुनाव की पूर्व प्रहलाद पटेल, स्मृति ईरानी,शिवराज सिंह चौहान, संतोष बरकड़े ने सार्वजनिक रूप से सिहोरा को जिला बनाने का वचन दिया था। समिति ने अपना संकल्प दोहराया कि वे इन सारी घोषणाओं के कार्यक्रमों में उपस्थित स्थानीय नेताओं के घर प्रदर्शन के अपने निर्णय पर कायम है और सभी लोगों के घर प्रदर्शन के बाद 6 जून को विशाल प्रदर्शन एवं आमसभा का आयोजन किया जाएगा ।समिति ने पुनः दोहराया कि सिहोरा जिला बनने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार को हुए प्रदर्शन में समिति के विकास दुबे,अनिल जैन,संतोष पांडे,श्याम मिश्रा,मालवीय,नीतेश खरया,रामजी शुक्ला,कंचन सेठ,आशीष व्योहार,रमा चौरसिया,प्रदीप दुबे,कृष्ण कुमार कुररिया,मथुरा उपाध्याय,नरेंद्र गर्ग,आशीष भार्गव,अनिल कुररिया,सुशील जैन,संतोष वर्मा,संजय पाठक,नीरज गौतम,सुशील काछी,सानू गौतम निसार अहमद जितेंद्र श्रीवास अनिल खंपरिया सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। अगला प्रदर्शन 24 को -समिति ने घोषणा की कि अब आगामी 24 मई को मंडल अध्यक्ष सतीश पटेल के निवास पर प्रदर्शन किया जावेगा।

Tags :

जरूरी खबरें