: गाय आधारित उद्योगों का वैश्विक परिसंघ (GCCI) मध्यप्रदेश की आगामी गतिविधियाँ घोषित
गाय आधारित उद्योगों का वैश्विक परिसंघ (GCCI) मध्यप्रदेश की आगामी गतिविधियाँ घोषित
गौ टेक - गौ महाकुंभ 2025 के आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर, सभी जिलों में जिला अध्यक्ष नियुक्त l नरसिंहपुर से प्रज्ञा ,सागर से पांडे जिला अध्यक्ष नियुक्त l गोप्रेमीयो ने शुभकामनाएं बधाई दी l
प्रदेश प्रेस संयोजक प्रेस मीडिया प्रभारी जी सी सी सी आई भागीरथ तिवारी l
भोपाल । गाय आधारित उद्योगों के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संगठन ग्लोबल कन्फेडरेशन ऑफ काउ बेस्ड इंडस्ट्रीज (GCCI) ने मध्यप्रदेश में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा जारी कर दी है। GCCI का मूल उद्देश्य है गाय आधारित सामाजिक और आर्थिक मॉडल को बढ़ावा देना, जिसके अंतर्गत प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पाद, पंचगव्य, गौ विज्ञान और ग्रामीण उद्यमिता को समर्पित गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं।
इसी तारतम्य में जानकारी देते हुए जीसीसीआई के मध्य प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष दिलीप धनराज गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्री डॉ. वल्लभ भाई कथीरिया की सहमति से संस्था द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं जो स्थानीय स्तर पर गतिविधियों का संचालन करेंगे। सभी जिला अध्यक्षों की सूची निम्नानुसार है:
1 भोपाल अजय सोनी
2. सीहोर तेज सिंह कप्तान
3. रायसेन भगवान सिंह सिंगोरिया
4. राजगढ़ श्याम सिंह राजपूत
5. विदिशा मनोज बघेल
6. भिंड आशीष बोहरे
7. श्योपुर शशिकांत शर्मा (त्यागी)
8. ग्वालियर मनोज सिंह राजपूत
9. अशोकनगर राम कुमार रघुवंशी
10. दतिया श्यामू ठाकुर
11. गुना भगत सिंह धाकड़
12. शिवपुरी विनोद राठौर
13. इंदौर शैलेश पालीवाल
14. धार जगदीश जाट
15. बड़वानी चंदू कुशवाह
16. झाबुआ राजेश सिंह चौहान
17. खरगोन पवन पाटीदार
18. जबलपुर रमेश तिवारी
19. बालाघाट निरंजन बिसेन
20. छिंदवाड़ा शिशिर विश्वकर्मा
21. कटनी अमित गुप्ता
22. नरसिंहपुर – श्रीमती प्रज्ञा लुणावत
23. नर्मदापुरम गंभीर सिंह राजपूत
24. सतना मनोज प्रताप सिंह
25. मैहर सुधीर सोनी
26. सीधी शैलेन्द्र सिंह बघेल
27. सिंगरौली अमन कुमार तिवारी
28. सागर लक्ष्मीनारायण पांडे
29. छतरपुर राहुल गुप्ता
30. दमोह नीलेश सिंह ठाकुर
31. निवाड़ी राजीव गुप्ता
32. टीकमगढ़ मुनेन्द्र सिंह सेंगर
33. शाहडोल रविकांत त्रिपाठी
34. अनूपपुर ज्ञानेन्द्र पांडे,
35. उज्जैन ईश्वर अम्बोदिया
36. रतलाम प्रदीप अग्रवाल
37. मंदसौर शैलेन्द्र तेनगरिया
38. देवास अनिल सिंह राजपूत
39. नीमच देवेंद्र खंडेलवाल (माली)
40. शाजापुर भरत सिंह बुंदेला
41. आगर मालवा प्रभुलाल मालवीय
42. नागदा दीपांजय सिंह बुंदेला
श्री गुप्ता ने सभी नव मनोनीत जिलाध्यक्षों को आगामी गतिविधियों जिला स्तरीय कार्यशालाएं और सेमिनार जिसमे गौ विज्ञान, पंचगव्य उत्पाद, जैविक खेती और ग्रामीण स्टार्टअप पर जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। गौ उत्पादों की प्रदर्शनी व विक्रय केंद्र जिसमे प्रत्येक संभाग में “गौ उत्पाद मेला” आयोजित होगा। प्रदेश प्रेस संयोजक प्रेस मीडिया प्रभारी भागीरथ तिवारी ने बताया कि GCCI स्टार्टअप सहायता केंद्र जिसमे युवाओं व किसानों को प्रशिक्षण, परामर्श व मार्केटिंग सहयोग मिलेगा। नीति संवाद एवं सरकारी समन्वय जिसमे सरकारों के साथ मिलकर योजनाओं का लाभ गौ आधारित उद्योगों तक पहुंचाना। सामुदायिक जनजागरूकता अभियान जिसमे गोसंरक्षण, गोपालन और गाय आधारित जीवनशैली के लाभों पर संवाद कार्यक्रम की जानकारी भी दी है।
श्री गुप्ता ने कहा कि संस्था की जयपुर में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वल्लभ भाई कथीरिया जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया है कि जीसीसीआई द्वारा “गौ टेक – गौ महाकुंभ 2025” का भव्य आयोजन 30 मई से 2 जून 2025 के मध्य विद्याधर नगर स्टेडियम, जयपुर में किया जाएगा। जिसमें गौ आधारित उद्योग न सिर्फ रोजगार और पर्यावरण का समाधान बनेंगे बल्कि भारत को वैश्विक मंच पर गौरव दिलाने का माध्यम भी बनेंगे। साथ ही, गौपालकों, गौशालाओं, गौ उद्यमिता को आर्थिक तौर पर समृद्ध बनाना है ताकि गाय को बचाया जा सके, गौ उद्यमिता और जैविक खेती को बढ़ावा मिले। जयपुर में गौ टेक-गौ महाकुंभ 2025 को हरित क्रांति, श्वेत क्रांति के बाद गौ आधारित उद्यमिता रूपी ब्राउन क्रांति के रूप में देखा जा रहा है। गौ आधारित उद्यमिता क्रांति के सूत्रपात के रूप में होने जा रहे इस वैश्विक शिखर सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। जीसीसीआई द्वारा वर्ष 2023 में गुजरात के राजकोट में इस ‘गौ टेक’ का आयोजन किया था, जिसे देशभर में सराहा गया था।”
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप धनराज गुप्ता ने कहा कि “गाय आधारित उद्योगों से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी, बल्कि युवाओं को भी स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वावलंबन का अवसर मिलेगा।” उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं और आने वाले समय में गौ संवर्धन एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
श्री गुप्ता ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, गौसेवकों, किसानों, उद्यमियों एवं युवाओं से आह्वान किया है कि वे संस्था की गतिविधियों से जुड़कर गाय आधारित समृद्ध भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
Tags :