Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: गो अभयारण्य में गो कृपा कथा एवं गो व्रती भंडारा 24 जुलाई श्रावणी अमावस्या को

Aditi News Team

Tue, Jul 22, 2025
गो अभयारण्य में गो कृपा कथा एवं गो व्रती भंडारा 24 जुलाई श्रावणी अमावस्या को सुसनेर /-22 जुलाई, जनपद सुसनेर के ननोरा,श्यामपुरा,सेमली व सालरिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एवं विश्व के लोक प्रसिद्ध गो सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक एवं संरक्षक परम श्रद्धेय गोऋषि पूज्य स्वामी दत्तशरणानन्द जी महाराज के पावन सानिध्य में संचालित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य "श्री कामधेनु गो अभयारण्य सालरिया(सुसनेर) जिला आगर मालवा(म. प्र.) में हर माह की अमावस्या पर होने वाले मासिक सत्संग एवं गोव्रर्ती महाप्रसादी की श्रृंखला में आगामी 24 जुलाई 202त श्रावण मास की अमावस्या (श्रावणी अमावस),गुरुवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज की कृपा पात्र साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी के मुखारविंद से गो कृपा कथा होगी एवं बाद में गोव्रती महाप्रसादी रहेगी । गो कृपा कथा एवं गोव्रती महाप्रसादी पूर्व गोशाला अध्यक्ष एवं श्री कामधेनु गो अभयारण्य संचालन मंडल के माननीय सदस्य श्री लालसिंह जी सालरिया के परिवार की और से रहेगी । आप सभी गो प्रेमी सज्जनों से निवेदन है कि आप अपने परिवार एवं ईष्ट मित्रों के साथ श्रावणी अमावस्या के पुण्य पर्व पर भगवती गोमाता की महिमा श्रवण कर 7000 से अधिक गौमाताओं के दर्शन एवं गो व्रती महाप्रसादी लेने अवश्य पधारे।

Tags :

जरूरी खबरें