Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

मुरैना में 4 दुकानों से 4.12 लाख का घी जब्त।

लगातार बारिश के कारण बरमान–तेंदूखेड़ा मार्ग स्थित पांडाझिर नाला में जलस्तर बढ़ गया है

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल स्थित आवास पर 'तिरंगा' फहराकर 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की

जिले के सुआतला–बिलहरा मार्ग पर बढ़ा जलस्तर,आवागमन न करें

आधे घंटे में मौके पर पहुंचा नगर पालिका अमला

: लोगों की बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं के लिए सरकार प्रतिबद्ध -मंत्री श्री सिंह

Aditi News Team

Sat, Apr 5, 2025
लोगों की बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं के लिए सरकार प्रतिबद्ध -मंत्री श्री सिंह मंत्री श्री सिंह ने किया उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन डुंगरिया का लोकार्पण क्षेत्रीय ग्रामीणों को मिली सौगातें मंत्री श्री सिंह ने पनागर से डुंगरिया मार्ग का किया भूमिपूजन नरसिंहपुर। प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने विकासखंड सांईखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम डुंगरिया में 65 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र मय सीएचओ आवासीय भवन का लोकार्पण शुक्रवार को किया। इसी क्रम में मंत्री श्री सिंह ने 372.99 लाख रुपये की लागत से 3.60 किमी पनागर से डुंगरिया मार्ग का भूमिपूजन किया।   मंत्री ने कहा कि प्रदेश में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को समय पर और स्थानीय स्तर पर इलाज मिले, इसके लिए ग्राम डुंगरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण किया गया है, जिसका आज लोकार्पण भी किया जा चुका है। इस भवन की व्यवस्था से यहां के स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उप स्वास्थ्य केन्द्र बन जाने से लोगों को अब इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ेगा और लोगों के समय की बचत होगी। मरीज़ों के बीपी, शुगर, खून की जांच, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण किया जा सकेगा। यहां विभिन्न प्रकार की दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगी।   उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में सीएम राइज स्कूल, सड़क, पेयजल, पुल- पुलिया, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में अनेक कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन की जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल गंगा संवर्धन अभियान चला रही है। अभियान के तहत प्रदेशभर में जल संरक्षण के कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से इस अभियान में शामिल होकर अपना योगदान देने की बात कही।   इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री नरेश पाठक व श्रीमती साधना स्थापक, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ऋचा स्थापक, श्री मिनेन्द्र डागा, श्री मुकेश मरैया, श्री धरमपाल, श्री कीरत पटेल, श्री रामनारायण बड़कुर, श्री जितेन्द्र राय, सरपंच सहित अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधि, संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी- कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें