Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

आधे घंटे में मौके पर पहुंचा नगर पालिका अमला

गाडरवारा शहर के राजीव वार्ड में कोचर टाल के पीछे कबाड़ी की दुकान के पास की घटना

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मेगा साइंस प्रोजेक्ट FAIR के लिए महत्वपूर्ण उपकरण विकसित किया

संवाद योजना अंतर्गत विकासखंड चीचली में प्रस्फुटन शक्ति संचयन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

विनम्रता, पुरुषार्थ और सेवा से ही आत्मोन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है : निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज

: गाडरवारा में पृथ्वी दिवस पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला ने रैली एवं नाटिका का किया आयोजन

Aditi News Team

Tue, Apr 22, 2025
पृथ्वी दिवस पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गाडरवारा में रैली एवं नाटिका का आयोजन गाडरवारा।आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 को स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक रैली एवं नाटिका का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रातः 10 बजे विद्यालय परिसर से एक जागरूकता रैली निकाली गई। हाथों में पृथ्वी बचाओ और जल संरक्षण से संबंधित नारे लिखी तख्तियां लिए छात्राएं नगर के मुख्य मार्गों से गुजरीं। इस दौरान उन्होंने राहगीरों को पृथ्वी दिवस के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया। रैली में शामिल शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। रैली के समापन के पश्चात विद्यालय प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई एक प्रेरणादायक नाटिका थी। नाटिका के माध्यम से पृथ्वी के बढ़ते तापमान, प्रदूषण और जल संकट जैसी गंभीर समस्याओं को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। छात्राओं ने अपने अभिनय से दर्शकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सोचने और सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।शिक्षिका डॉ मंजुला शर्मा ने छात्राओं को पर्यावरण के प्रति सजग रहने की बात कही,पर्यावरण नाटिका का निर्देशन रश्मि शुक्ला एवं मालती मेहरा ने किया कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य सुशील शर्मा ने पृथ्वी और जल संरक्षण के महत्व पर एक सारगर्भित उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमारा घर है और इसकी रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है। उन्होंने जल के सीमित संसाधनों और उनके विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर दिया। प्राचार्य ने छात्राओं को दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं। सभी ने पृथ्वी दिवस के इस आयोजन की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह आयोजन छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें