Wednesday 18th of November 2026

ब्रेकिंग

वेयर हाउस पर लोन दिलाने के नाम पर 30 लाख रूपये लेकर हडपते हुये धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

युवाओं को मोबाइल से निकालकर खेल और पढ़ाई से जोड़ना आवश्यक- मंत्री उदयप्रताप सिंह,गायक सचेत परंपरा ने दी शानदार प्रस्तुति

ग्राम अमेहटा एवं मोहद में कृषि अधिकारियों ने किया खेतों का भ्रमण, सुपर सीडर से गेहूं की बोवनी का किया अवलोकन

नरसिंहपुर शहर में अतिक्रमण हटाने, अवैध कट बंद करने और अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश

मान्यता है कि आंवला के वृक्ष में भगवान विष्णु और जी का वास होता है।

तमिलनाडु के किसानों के लिए खोपरा और आम खरीद के लिए मंजूरी : लालखोपरा की सरकारी खरीद को श्री शिवराज सिंह द्वारा मंजूरी,तोतापुरी आम की बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत होगी खरीद

Aditi News Team

Wed, Nov 18, 2026

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तमिलनाडु के किसानों के लिए खोपरा और आम खरीद को मंजूरी

87,226 मीट्रिक टन खोपरा की सरकारी खरीद को श्री शिवराज सिंह द्वारा मंजूरी; 1049.16 करोड़ रु. से अधिक एमएसपी मूल्य का किसानों को होगा फायदा

श्री शिवराज सिंह द्वारा स्वीकृति से 96,879 मीट्रिक टन तोतापुरी आम की बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत होगी खरीद, हस्तक्षेप मूल्य 1,545.41 रु. प्रति क्विंटल तय

किसानों के हित में केंद्र सरकार ने एक और बड़ा सकारात्मक फैसला लिया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के खोपरा और तोतापुरी आम उत्पादक किसानों के लिए उनकी उपज की सरकारी खरीद की मंजूरी दी है। इससे किसानों को अपनी फसल का बेहतर दाम मिलेगा और उन्हें घाटे में, मजबूरी में बेचने की स्थिति से राहत मिलेगी।

केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 के दौरान तमिलनाडु सरकार के प्रस्ताव के आधार पर खोपरा की सरकारी खरीद को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह द्वारा दी गई इस मंजूरी के तहत राज्य में कुल 87,226 मीट्रिक टन खोपरा की खरीद की जाएगी, जिसमें 87 हजार मीट्रिक टन मिलिंग खोपरा और 226 मीट्रिक टन बाल खोपरा शामिल हैं। यह पूरी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर, मूल्य समर्थन योजना (Price Support Scheme – PSS) के अंतर्गत की जाएगी। स्वीकृत खोपरा खरीद का कुल एमएसपी मूल्य 1049.16 करोड़ रु. से अधिक रहेगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के इस फैसले से तमिलनाडु के खोपरा उत्पादक किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित होगा और उन्हें बाज़ार में गिरती कीमतों के कारण अपनी फसल को संकटपूर्ण बिक्री से बचाने में मदद मिलेगी। किसानों को पता रहेगा कि सरकार उनकी पूरी फसल के लिए तय दाम पर खड़ी है, जिससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के तोतापुरी आम उत्पादक किसानों के लिए भी राहत भरा फैसला लिया है। वर्ष 2026 के दौरान 96,879 मीट्रिक टन तोतापुरी आम की खरीद को बाजार हस्तक्षेप योजना (Market Intervention Scheme – MIS) के तहत मंजूरी दी गई है। तमिलनाडु में यह पूरी खरीद बाजार हस्तक्षेप योजना के अंतर्गत की जाएगी। तोतापुरी आम का बाजार हस्तक्षेप मूल्य (Market Intervention Price – MIP) 1,545.41 रु. प्रति क्विंटल तय किया गया है। इस हस्तक्षेप मूल्य के जरिये सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आम उत्पादक किसानों को उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य मिले, और उन्हें बाजार में अचानक गिरते भावों के कारण घाटे में अपनी फसल बेचने की मजबूरी न हो। यह कदम किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम दिलाने और उनकी आय को स्थिर रखने में मदद करेगा।

केंद्र सरकार द्वारा खोपरा और तोतापुरी आम की इतनी बड़ी मात्रा में खरीद की मंजूरी और हजार करोड़ रु. से अधिक के एमएसपी मूल्य की सुरक्षा, तमिलनाडु के किसानों के लिए बड़ी राहत है। ऐसे फैसले किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और खेती में भरोसा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें