Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

: मां नर्मदा के थरेरी घाट से डमरू घाटी गाडरवारा तक निकली भव्य सार्वजनिक कांवड़ यात्रा 

Aditi News Team

Tue, Aug 5, 2025
मां नर्मदा के थरेरी घाट से डमरू घाटी गाडरवारा तक निकली भव्य सार्वजनिक कांवड़ यात्रा  https://youtu.be/KlsIbaNrEWg?si=q37UaXfTjbmR97Ts गाडरवारा में श्रावण मास के आखिरी सावन सोमवार को मां नर्मदा की व देवाधिदेव भगवान नर्मदेश्वर महादेव डमरू वालो की असीम कृपा से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक कांवड़ यात्रा समिति के द्वारा क्षेत्र में सभी सुखी रहे सभी निरोगी हो, सभी का दुःख दूर हो सभी का कल्याण हो इस उद्देश्य से यह कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा की शुरुआत मा नर्मदा जी की पूजन आरती एवं चुनरी भेंट कर की गई । सार्वजनिक कांवड़ यात्रा सुबह 10 बजे मां नर्मदा के थरेरी घाट से प्रारंभ हुई जो कि बिछुआ,नरवारा, लिलवानी, सूकरी, कौड़ियां होते हुए 21 किलो मीटर का सफर पैदल चलते हुए सायकल 4.30 बजे शिव धाम डमरू घाटी पहुंची। सार्वजनिक यात्रा में बच्चे,युवा,महिलाएं,पुरुष,सभी शिव भक्त गण बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर नंगे पैर अपने कांधे में कांवड़ लेकर बम भोले के जयघोष लगाते चल रहे थे। तेंदूखेड़ा विधायक भाईजी पटेल भी इस कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। सार्वजनिक कांवड़ यात्रा के कांवड़ियों का शिव भक्तों एवं समाज सेवी संगठनों द्वारा जगह, जगह, पर जलपान,चाय,फलाहारी खिचड़ी,नमकीन एवं फल खिलाकर तथा पुष्पहार एवं दुपट्टे पहना कर स्वागत किया। कांवड़ियों ने शिव धाम में डमरू घाटी पहुंचकर अपनी कांवड़ में लाए मां नर्मदा के पवित्र जल से नर्मदेश्वर महादेव का मंत्रोचारण के साथ जलाभिषेक कर भंडारे प्रसादी का भोग लगाया। तदोपरांत सार्वजनिक कांवड़ यात्रा समिति के द्वारा शिवांगन गार्डन के कृष्णकुंज में सभी कांवड़ियों एवं दर्शन करने आए शिव भक्तों को भंडारा प्रसादी देर रात्रि तक करवाई गई । सार्वजनिक कांवड़ यात्रा समिति ने कांवड़ यात्रा में पधारे सभी कांवड़ियों का,क्षेत्र की सभी धर्म प्रेमी जनता का कांवड़ यात्रा में सहयोग करने वाले शिव भक्तों का सभी सहयोगियों का एवं जगह जगह स्वागत करने वाले सभी संगठनों एवं समाजसेवी कार्य कर्ताओं का तथा पुलिस प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है ।

Tags :

जरूरी खबरें