Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ससंघ के चातुर्मास कलश की हुई भव्य स्थापना,

ग्राम खुलरी में सांसद एवं विधायक ने किया 1.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

नमूने जांच हेतु भोपाल भेजे गए

लगातार बारिश के कारण श्रीनगर–तरवारा मार्ग स्थित पुलिया के ऊपर पानी आने से सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरते

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने रविवार को जिले के विभिन्न मूंग खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायजा

: स्कूल शिक्षा मंत्री से मिला गुरुजी संघ का प्रतिनिधिमंडल  गुरुजी संवर्ग की समस्यायों के समाधान पर हुई चर्चा 

Aditi News Team

Mon, Jul 29, 2024
स्कूल शिक्षा मंत्री से मिला गुरुजी संघ का प्रतिनिधिमंडल  गुरुजी संवर्ग की समस्यायों के समाधान पर हुई चर्चा  गाडरवारा। गत रविवार को प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह से लोलरी में आदर्श शिक्षक गुरुजी संघ मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष गजेंद्र गुर्जर ने प्रांतीय प्रवक्ता विनय गर्ग, प्रांतीय उपादयक्ष भानुप्रताप राजपूत एवं संगठन मंत्री पोहप सिंह पटैल सहित अनेक शिक्षकों के साथ मुलाकात कर गुरुजी संवर्ग की लंबित समस्याओं के जल्द समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से पूरे प्रदेश में गुरुजी संवर्ग के 400 गुरुजियों को संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 बनाने एवं कुछ जिलों में क्रमोन्नति से शेष रहे गुरुजी संवर्ग के शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ देने एवं डी पी दुबे कमेटी की अनुशंसाओं का लाभ देने की मांगों को शामिल किया गया है। उक्त अवसर पर मनीराम मेहरा, रमेश कौरव, प्रमोद ढिमोले, छिन्दवाडा से संतोष चौरे,संतोष बघेल , हीरालाल चौधरी, धनीराम चौधरी, ईश्वर दास, अविनाश, मदन, योगेश मोहन , संतोष ,सेलू भाई ,प्रकाश, अखिलेश, जयकुमार सूर्यवंशी, मुकेश पाल आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें