Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: सालीचौका में नगर सेठानी मां का ऐतिहासिक जवारों विसर्जन 9 अप्रैल को, 521 घटों के साथ निकलेगा भव्य चल समारोह

Aditi News Team

Mon, Apr 7, 2025
सालीचौका में नगर सेठानी मां का ऐतिहासिक जवारों विसर्जन 9 अप्रैल को, 521 घटों के साथ निकलेगा भव्य चल समारोह नगर में धार्मिक उल्लास, विशाल भंडारे की तैयारियां शुरू, पीले पई, पान व चूल से घर-घर निमंत्रण अवधेश चौकसे, सालीचौका (नरसिंहपुर) नगर में आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुकी नगर सेठानी मां जवारों का ऐतिहासिक आयोजन इस वर्ष भी पूरे भक्तिभाव और भव्यता के साथ 9 अप्रैल, बुधवार को संपन्न होगा। नगर के हृदयस्थल श्री देव राधाकृष्ण मंदिर परिसर में 521 घटों के साथ स्थापित जवारों की पूर्णाहुति के पश्चात भव्य विसर्जन यात्रा और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें नगर एवं क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भाग लेकर धार्मिक महाप्रसादी का लाभ उठाएंगे। 521 घटों की विशेष आस्था, वर्षों पुरानी परंपरा इस आयोजन की विशेष बात यह है कि इसमें 521 घटों (कलशों) के साथ जवारें स्थापित किए जाते हैं, जो नगरवासियों की संयुक्त धार्मिक आस्था और समर्पण का अद्भुत उदाहरण हैं। इस परंपरा का पालन वर्षों से किया जा रहा है और आज यह आयोजन नगर की पहचान बन गया है। दो एकड़ में विशाल भंडारे की तैयारी इस वर्ष भंडारे के लिए नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में पटेल परिवार के दो एकड़ के खाली मैदान पर भव्य पंडाल लगाया जा रहा है। जवारें उत्सव समिति द्वारा भंडारा स्थल की साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था, भोजन वितरण प्रबंधन सहित तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। पीले पई, पान और चूल से दिया जा रहा पारंपरिक निमंत्रण समिति द्वारा नगर में घर-घर जाकर सनातनी परंपरा के अनुसार पीले चावल (पई), पान और चूल देकर निमंत्रण दिया जा रहा है। यह परंपरा केवल निमंत्रण भर नहीं, बल्कि सामूहिकता और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक मानी जाती है। भक्तिभाव से सराबोर नगर, मेहमानों का आगमन शुरू इस आयोजन को लेकर नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो चुका है। नगर के अधिकांश घरों में रिश्तेदारों और मेहमानों का आगमन शुरू हो चुका है। कई परिवारों में तो बाहर पढ़ने वाले छात्र और कामकाजी लोग भी विशेष रूप से इस उत्सव में शामिल होने के लिए लौट आए हैं। फुटपाथ पर दुकान लगाने वालें दुकानदारों से की गई विशेष अपील नगर के फुटपाथों पर बाहर से आने वाले छोटे दुकानदार दुकानें लगाते हैं। जवारें विसर्जन चल समारोह को अवरोध से बचाने हेतु समिति द्वारा सभी दुकानदारों से आग्रह किया गया है कि वे दोपहर 12 बजे के बाद ही दुकानें लगाएं। समिति की ओर से अपील जवारें उत्सव समिति ने सभी श्रद्धालुओं, नगरवासियों और क्षेत्रवासियों से 9 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भव्य विसर्जन यात्रा और भंडारे को सफल बनाने की अपील की है। राधाकृष्ण मंदिर पर रोज आरती का कार्यक्रम श्री सत्य सांईं भजन मंडल सालीचौका द्वारा किया जा रहा हे गायक कलाकार राहुल सिलावट और समस्त मंडल के सदस्यों द्वारा संगीतमयी प्रस्तुति दी जा रही हैं।

Tags :

जरूरी खबरें