Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: गाडरवारा,सांप्रदायिक सद्भावना समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

Aditi News Team

Sat, Mar 15, 2025
गाडरवारा । नगर के हृदय स्थल झंडा चौक पर सांप्रदायिक सद्भावना समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय साहित्यकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने अपने -अपने विचार व्यक्त करते हुए होली मिलन समारोह को यादगार बना दिया । होलिका का पूजन करने के उपरांत उपस्थित सभी लोगो का सद्भावना समिति द्वारा पुष्प वर्षा कर गुलाल लगाते हुए अभिवादन किया । सद्भावना समिति के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जैन शांतिदूत ने संबोधित करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं है यह समरसता एकता प्रेम भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक है होली पर्व समाज में समरसता को बढ़ाता है । नगर के समाजसेवी साहित्यकार स्वर्गीय ताराचंद जैन ने झंडा चौक पर इस कार्यक्रम की नींव रखी थी तब से लेकर आज तक उस परिपाटी को हम लोग निभाते आ रहे हैं । सद्भावना समिति के अध्यक्ष एडवोकेट जगदीश दुबे के निधन हो जाने से इस वर्ष होली मिलन का कार्यक्रम औपचारिकता के तौर पर एक छोटे से समारोह के रूप में किया है । आने वाले साल में झंडा चौक पर भव्यता के साथ कवि सम्मेलन व होली मिलन समारोह होगा । वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ने अपनी कविता सुनाते हुए कहा कि में कई वर्षों से इस कार्यक्रम में आ रहा हूं । सांप्रदायिक सद्भावना समिति हम सब के लिए एक परिवार है समिति ने नगर को नई दिशा देने का काम किया है होली मिलन कार्यक्रम में सभी वर्गों का उपस्थित होना इस बात का प्रतीक है । वरिष्ठ नेता अशोक क़ाबरा ने कहा कि सद्भावना समिति का यह कार्यक्रम बुराइयों से दूर रहने और सकारात्मक कार्य करने का संदेश देता । होली का पर्व सभी लोग सद्भावना पूर्ण तरीके से मनाते हैं । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिनेश जैन ने कहा कि नगर में सद्भावना समिति का कार्यक्रम हम सभी के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है । होली का त्योहार अन्याय व अधर्म पर भक्ति व सत्य की जीत का रास्ता बताता है । भारतीय समाज में होली का त्योहार एकता का पर्व है । साहित्यकर कमलेश भार्गव , अखिलेश साहू ने होली पर कविता व्यंग की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट बसंत तपा ने करते हुए कहा कि रंगों के इस त्योहार में सभी लोग सद्भावना के रंग में रंग जाते हैं इस कार्यक्रम के माध्यम से बुजुर्गों की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए होली पर एक दूसरे को गले लगाकर प्रेम का संदेश देते हैं । समाजसेवी राव संदीप सिंह ने कहा होली का पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है रंगों का यह उत्सव नई ऊर्जा नई उमंग व नए उल्लास के साथ सभी के जीवन में सुख समृद्धि लेकर आये और नगर के हृदय स्थल पर इस परंपरा का निर्वहन हमेशा होता रहे । होली मिलन समारोह में समाजसेवी राजेन्द्र जैन थाला वाले, अशोक जैन, सनन्दन सोनी, पुखराज पांडे,अब्बू सेठ , राधा वल्लभ काबरा, सुरेश सराठे, अमीकांत जैन, उमा गुप्ता, नवनीत पलोड़,अतुल जैन, अब्दुल फिरोज खान , अनुपम ढिमोले, सल्लू कठल, एडवोकेट हुसैन बोहरा ,पप्पू जैन, राजा रेजा, गुड्डा जैन, अखिलेश बरसैया, सुनील कनकने, अखिलेश चौरसिया, सहित बड़ी संख्या में सभी वर्ग के लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान रंग बरसे भीगे चुनर वाली गीत पर लोगो ने जमकर नृत्य कर होली का जश्न मनाया । झंडा चौक पर फूल और गुलाल की बारिश के बीच होली के पर्व ने सभी को उत्साहित कर दिया। होली मिलन समारोह में नगर निरीक्षक विक्रम रजक एवं उनकी पूरी टीम का पुष्प वर्षा कर आयोजन समिति ने स्वागत किया । कार्यक्रम में शामिल होकर श्री रजक ने भी होली मिलन समारोह की प्रशंसा की । अंत में आभार प्रदर्शन समाजसेवी कीर्तिराज लूनावत ने किया ।

Tags :

जरूरी खबरें