Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: बोहानी में इन्टरसिटी व राजकोट के स्टॉपेज की मांग नई पीढ़ी के जमाने में बोहानी में नहीं हुआ किसी ट्रेन का स्टॉपेज आर-पार की लड़ाई के लिये ग्रामीणों ने कसी कमर

Aditi News Team

Sat, Jul 5, 2025
बोहानी में इन्टरसिटी व राजकोट के स्टॉपेज की मांग नई पीढ़ी के जमाने में बोहानी में नहीं हुआ किसी ट्रेन का स्टॉपेज आर-पार की लड़ाई के लिये ग्रामीणों ने कसी कमर गोटेगांव- करेली बोहानी पश्चिम मध्य रेल मंडल जबलपुर के अंतर्गत आने वाली व तेंदूखेड़ा विधानसभा की इकलौती रेल स्टेशन बोहानी बर्षो से सुविधाओं की मोहताज है सिहोरा एवं क्षेत्रवासियों के द्वारा रेलवे के उच्चाधिकारियों, सांसदों और विधायक को अनेक बार बोहानी स्टेषन पर फास्ट टेनों के स्टापेज हेतु ज्ञापन और आवेदन दिये गये किन्तु आज तक किसी ने इस स्टेषन पर फास्ट टेनों के स्टापेज के बारे में नहीं सोचा। इसलिए क्षेत्र के लोगों द्वारा एक जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को एक जुट किया जा रहा है जिसमें लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वह बोहानी स्टेषन पर फास्ट टेनों के स्टापेज हेतु आगे आये और अपना अमूल्य समय देकर इसमें सहयोग करें। जिसके प्रथम चरण में गाॅव के जागरूक लोगों द्वारा ग्राम ग्राम जाकर संपर्क किया जा रहा है और लोगों को बताया जा रहा है कि वह एक पत्र डीआरएम को लिखकर उसमें गाॅव भर के लोगों के हस्ताक्षर करा करे दे जिससे पूरे गाॅवों के पत्रों को एकत्रित कर डीआरएम महोदय को सौंपा जावेगा तथा उनसे मांग की जावेगी कि वह बोहानी स्टेषन पर फास्ट टेनों के स्टापेज हेतु कोई ठोस पहल करें। इस कार्य हेतु नगर व्यापारी संघ, क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतें जिसमें सिहोरा,हर्रई, ठुटी, महगुवां, अजंसरा, ढांडिया, चिरचिरा, करहैया, भौंरझिर, घघरौला, सलैया,नयागाॅव, पुरगवां, पनारी, नारगी, माल्हनवाडा, कल्याणपुर, टेकापार, बम्हौरी, मनकवारा, गरहा,बिलौनी के सरपंचों से आग्रह किया जा रहा है कि वह अपने लेटरपेड पर डीआरएम को पत्र लिखकर बोहानी स्टेषन पर टेन क्रमाॅक 11463-11464 , 22187-22188 के स्टापेज हेतु मांग पत्र लिखें इस हेतु समस्त पंचायतों के सरपंचों एवं अन्य जनप्रतिनिधि जैसें जनपदसदस्य, जिला पंचायत सदस्यों से भी निवेदन किया जा रहा है कि वह अपने अपने हिसाब से रेल मंत्री एवं डीआरएम को पत्र लिखकर फास्ट टेªनों के स्टापेज की मांग करें। इन सब ग्राम पंचायतों से लगभग 150 गाॅव जुडे हुये हैं। यदि इसके बाद भी कोई सुनवाई नही होती है तो सभी ने तय किया है कि एक निष्चित तिथि को क्षेत्र भर के लोग डीआरएम आफिस जबलपुर जाकर उनसे मुलाकात करेगें यदि कोई आष्वासन मिलता है तो अच्छी बात है यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो पूरे क्षेत्र ने मन बना लिया है कि आर पार की लडाई लड कर स्टेषन बोहानी पर जब तक फास्ट टेनों के स्टापेज नहीं होता है तब तक पंडाल लगाकर अनषन किया जावेगा। इस कार्य में क्षेत्र के लोगों द्वारा काफी बढचढ कर हिस्सा लिया जा रहा है और लोग बोहानी स्टेषन पर फास्ट ट्रेनों के स्टापेज हेतु काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें